फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bihar's teenager returning from Delhi dies in train

दिल्ली से लौट रहे बिहार के किशोर की ट्रेन में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bihar's teenager returning from Delhi dies in train
मुरादाबाद। दिल्ली से बिहार लौट रहे एक किशोर की ट्रेन में मौत हो गई। साथ में यात्रा कर रहे साथी ने उसे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया और जिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के कटरा थानाक्षेत्र के शिवदासपुर निवासी संजय शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र विपिन कारपेंटर का कार्य सीखने के लिए दिल्ली गया था। वहां तबीयत खराब होने पर वह गांव के ही साथी राजा कुमार के साथ सप्तक्रांति एक्सप्रेस से बिहार अपने गांव जा रहा था। सफर के दौरान उसकी हालत गंभीर हो गई। मुरादाबाद स्टेशन पर राजा कुमार ने उसे ट्रेन से उतार लिया और जिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही विपिन के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दिल्ली में रहने वाले गांव के अन्य युवकों को इसकी सूचना दी। दिल्ली से अन्य साथी भी मुरादाबाद जिला अस्पताल पहुंच गए और पोस्टमार्टम के बाद साथी विपिन का शव लेकर चले गए। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed