फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Big Road Accident In Moradabad DCM hit the bullet

जानलेवा साबित हुई ट्रिपल राइडिंग: मुरादाबाद में डीसीएम ने बुलेट को मारी टक्कर, हादसे में दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल

Thu, 19 May 2022 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 May 2022 11:26 AM IST
सार

कुंदरकी थाना इलाके में मुरादाबाद-चंदौसी बाईपास पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Big Road Accident In Moradabad DCM hit the bullet
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां ट्रिपल राइडिंग गुरुवार सुबह जानलेवा साबित हुई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुंदरकी थाना इलाके में मुरादाबाद-चंदौसी बाईपास पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय तीनों दोस्त मझोला इलाके में निर्यात फर्म में काम करने जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे कुंदरकी में मुरादाबाद-चंदौसी बाईपास पर हुआ। यहां तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर कर फरार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आजाद उर्फ मोनू (18) और नमन (20) के रूप में हुई है। दोनों बिलारी थाना इलाके के अलादादपुर देवा गांव निवासी थे। दोनों अच्छे दोस्ते थे और हादसे के समय अपने ही गांव के तीसरे साथी अमित की बाइक पर सवार होकर मझोला थाना इलाके के लाकड़ी फाजलपुर स्थित निर्यात फर्म में काम पर जा रहे थे। 


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया गया है। तीसरे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करने वाले वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed