{"_id":"6285dc0dfe0b8a344f2d8e1b","slug":"big-road-accident-in-moradabad-dcm-hit-the-bullet","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा साबित हुई ट्रिपल राइडिंग: मुरादाबाद में डीसीएम ने बुलेट को मारी टक्कर, हादसे में दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा साबित हुई ट्रिपल राइडिंग: मुरादाबाद में डीसीएम ने बुलेट को मारी टक्कर, हादसे में दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल
Thu, 19 May 2022 11:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 19 May 2022 11:26 AM IST
सार
कुंदरकी थाना इलाके में मुरादाबाद-चंदौसी बाईपास पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां ट्रिपल राइडिंग गुरुवार सुबह जानलेवा साबित हुई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, कुंदरकी थाना इलाके में मुरादाबाद-चंदौसी बाईपास पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय तीनों दोस्त मझोला इलाके में निर्यात फर्म में काम करने जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे कुंदरकी में मुरादाबाद-चंदौसी बाईपास पर हुआ। यहां तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आजाद उर्फ मोनू (18) और नमन (20) के रूप में हुई है। दोनों बिलारी थाना इलाके के अलादादपुर देवा गांव निवासी थे। दोनों अच्छे दोस्ते थे और हादसे के समय अपने ही गांव के तीसरे साथी अमित की बाइक पर सवार होकर मझोला थाना इलाके के लाकड़ी फाजलपुर स्थित निर्यात फर्म में काम पर जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया गया है। तीसरे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करने वाले वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।