फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   big road accident in Amroha collision of two bikes in Adampur

अमरोहा में बड़ा सड़क हादसा: आदमपुर में दो बाइकों की टक्कर, सगे भाइयों समेत पांच की मौत

Tue, 10 May 2022 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 May 2022 10:30 AM IST
सार

अमरोहा जिले के रहरा में दो बाइकों की टक्कर में सगे भाइयों और पांच साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
big road accident in Amroha collision of two bikes in Adampur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सगे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमरोहा जिले के रहरा में दो बाइकों की टक्कर में सगे भाइयों और पांच साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी में रखवा दिया। जबकि हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


यह हादसा आदमपुर थाना इलाके में हुआ। क्षेत्र के गांव गुरैठा निवासी चमन सिंह पुत्र चंद्रपाल की बरात सोमवार को हसनपुर कोतवाली इलाके के लुहारी खदर गई थी। जिसमें गांव के ही रहने वाले फूल सिंह पुत्र मोहन, नरेश, सतपाल, विजेंद्र पुत्र रघुवीर और विजेंद्र की पांच साल की बेटी छवि भी गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 7:40 बजे यह सभी लोग एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आदमपुर मोड़ के पास बनखंडी मंदिर के नजदीक पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस बाइक पर हसनपुर के मोहल्ला कालाशहीद निवासी आकाश पुत्र राजेंद्र और कपिल पुत्र गोकुलनाथ सवार थे। 

बाइकों के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में फूल सिंह (55), नरेश (35), सतपाल (22) छवि (5) और दूसरी बाइक पर सवार आकाश (26) की मौके पर मौत हो गई। जबकि विजेंद्र और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी रहरा में रखवा दिया है। 

हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी और सीओ सतीश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। चार मौतों से गुरैठा गांव में मातम पसर गया। थोड़ी देर में रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर चीख-पुकार से गूंज उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed