{"_id":"647a46bcb1c7ee5a0d07c434","slug":"big-question-how-did-the-acid-reach-the-jail-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-163759-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा सवाल: जेल में कैसे पहुंच गया तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा सवाल: जेल में कैसे पहुंच गया तेजाब
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर की चाकू से गोदकर हत्या की वीडियो सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की जेलों में भी सख्ती के आदेश तो जरूर हुए लेकिन शुक्रवार को मुरादाबाद जिला जेल में बंदी के तेजाब पीने की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। जेल प्रशासन दिनभर इस घटना पर पर्दा डालने की कोशिश में जुटा तो रहा लेकिन जेल अस्पताल से जिला अस्पताल भेजी गई रेफर स्लिप पर तेजाब ही देख दिया।
जिला जेल में गेट से लेकर बैरक तक बंदी रक्षकों की ड्यूटी रहती है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछा हुआ है। इसके कंट्रोल में तैनात रहने वाले कर्मचारी चौबीस घंटे निगरानी करते हैं। गेट से लेकर मुलाकात होने वाले स्थान तक चार जगह चेकिंग होती है। एक एक मुलाकाती और तारीख पर जाने वाले बंदियों की चेकिंग की जाती है। इसके बाद ही उन्हें जेल में प्रवेश दिया जाता है। बावजूद इसके जेल में तेजाब कैसे पहुंच गया। इसका जवाब ढूंढने से ज्यादा जेल प्रशासन इस घटना पर ही पर्दा डालने पर जुटा हुआ है। बंदी ने तेजाब पीया तो उसने उल्टियां की। उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार भी तेजाब पीने से हालत बिगड़ने पर किया गया। हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। रेफर स्लिप पर भी तेजाब लिखा गया। टीबी की बीमारी का कोई जिक्र ही नहीं था। जबकि जेल अधिकारी उसके टीबी का मरीज बता रहे हैं। कपिल की मां ने भी बताया कि उसके बेटे को कोई बीमारी नहीं है। तेजाब पीने से ही उसकी हालत बिगड़ी है।
-- -
मां और बहन ने किया हंगामा, तब मिलवाया कपिल से
मुरादाबाद। कपिल की मां शारदा ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ शुक्रवार को जेल में बेटी से मुलाकात करने गई थी। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जेल में उनके बेटे की मुलाकात नहीं कराई गई। बेटे के साथ अनहोनी होने की आशंका में शारदा ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उनके बेटे को उनके सामने लाया गया। उसके मुंह से खून की उल्टियां आ रही थीं। बंदी रक्षक व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया था कि बेटे ने तेजाब पी लिया है। इसके बाद बेटे को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दो दिन पहले अफसर ने किया था जेल का निरीक्षण
मुरादाबाद। दो दिन पहले ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया था। बंदियों से भी उनकी समस्याएं सुनी थीं। जेल का कोना कोना चेक किया था। जेल अधिकारियों को भी सख्ती के आदेश दिए गए थे। बावजूद इसके जेल में घटना हो गई।
दूसरे बंदियों पर हमला करने में भी इस्तेमाल कर सकते थे तेजाब
मुरादाबाद। जेलों में अक्सर गैंगवार और मारपीट की घटनाएं होती रही हैं। क्षमता से पांच गुना ज्यादा बंदियों का बोझ झेल रही जिला जेल में कई बार बैठने और सोने की जगह को लेकर मारपीट की घटना होती रही हैं। कई बंदियों ने अपने अपने गैंग बना रखे हैं। जो दूसरों पर हमला भी कर रहते हैं। अगर किसी ऐसे गैंग के पास तेजाब की बोतल पहुंच जाती तो वो दूसरे के खतरा भी बन सकता था।
--
आरोपी ने गन्ने के खेत में किया था नाबालिग के साथ दुष्कर्म
मुरादाबाद। जेल में तेजाब पीकर जान देने का प्रयास करने वाला आरोपी शराब की दुकान पर सेल्समैनी करता था। यहां दुकान के सामने पकौड़ी बेचने वाले व्यक्ति की बेटी को आरोपी बाइक पर बैठाकर ले गया था। आरोपी ने गन्ने के खेत में पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया था। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई की थी और पुलिस के हवाले कर दिया था। इस मामले में आरोपी के दूसरे साथी सेल्समैन को भी आरोपी बनाया था। पुलिस ने आरोपी कपिल को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। जबकि दूसरे आरोपी का नाम पुलिस ने जांच में निकाल दिया था। आरोपी कपिल शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। चौदह फरवरी से आरोपी कपिल जेल में बंद था।