फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu Tikait raised the issue of leopards roaming in the area.

Moradabad News: भाकियू टिकैत ने क्षेत्र में घूम रहे तेंदुओं का उठाया मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait raised the issue of leopards roaming in the area.
कांठ। शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव चंगेरी और मुंडाला में हुई भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठकों में किसानों ने क्षेत्र में घूम रहे तेंदुओं का मुद्दा उठाया। किसानों ने मांग की कि तेंदुओं को पकड़वाया जाए, ताकि वह निडर होकर खेतों पर काम कर सकें।
विज्ञापन


दोनों गांवों में बैठक के दौरान भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह ढिल्लो ने कहा कि तेंदुए हमलावर हो रहे हैं। यह ग्रामीणों और बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय गेहूं की कटाई कार्य के साथ ही गन्ने की बुआई का भी समय है। दिन रात किसान को खेतों में रहकर कार्य करना पड़ेगा लेकिन तेंदुओं की मौजूदगी से किसान भयभीत हैं। वन विभाग और प्रशासन को इसके लिए ठोस कदम उठाते हुए तेंदुओं के खौफ से निजात दिलानी चाहिए। उन्होंने कांठ के गांव महदूद कलमी और मिश्रीपुर में तेंदुए द्वारा दो बच्चियों व गांव फत्तेहपुर विश्नोई में किसान वीरेंद्र सिंह पर तेंदुए द्वारा हमला करने का जिक्र किया। इसी के साथ किसानों ने गन्ना प्रजाति, किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर भी बैठकों में मुद्दा उठाया। राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह ढिल्लो ने कहा कि इसे लेकर छजलैट में दस अप्रैल का बड़ा आंदोलन करने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर सुदेश मुखिया, नरेंद्र सिंह, सचिन कुमार, अखिलेश सिंह, रणवीर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, नरेश प्रधान, वीर सिंह, धर्मवीर सिंह प्रधान, राजवीर सिंह, छत्रपाल सिंह, साबिर हुसैन व नजाकत अली आदि रहे।
विज्ञापन

--फोटो सं. 06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed