{"_id":"69e3f39a3e4e0f4d840f741c","slug":"bhakiyu-tikait-protested-against-non-purchase-of-wheat-at-government-centres-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-114785-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू टिकैत ने सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद न होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू टिकैत ने सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद न होने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों का गेहूं न तौलने पर हंगामा और प्रदर्शन किया।
यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम प्रीति सिंह को दिया। एसडीएम ने एसएमआई नरेंद्र सिंह को कार्यकर्ताओं के समक्ष तलब किया। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए एसएमआई से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शरीफनगर गेहूं खरीद केंद्र के प्रभारी पर बिचौलियों का गेहूं खरीदने का आरोप लगाया और उसे तुरंत हटाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके अलावा यूनियन में सुरजननगर में गेहूं खरीद केंद्र शुरू कराने, तहसील क्षेत्र में स्थित सभी गेहूं खरीद केंद्रों को तुरंत शुरू करवाने, नलकूपों को शेड्यूल के अनुसार 10 घंटे विद्युत आपूर्ति कराने, देहात बिजली घर के लाइनमैन पर लोगों से गलत व्यवहार करने का आरोप लगाकर उसे हटाने की मांग की। धारक नगला बाईपास मुरादाबाद मार्ग पर दूसरी साइड में भी सड़क का निर्माण कराने, सुरजननगर बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने, मधुपुरी से बहादुरनगर की क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने की मांग की गई है। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, चौधरी राजेंद्र सिंह, अयूब अली, हरीराज सिंह, सोमवीर सिंह, उदय पाल सिंह, सुमित चौहान, सुशील कुमार, चौधरी विजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
फोटो 8 ठाकुरद्वारा में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता
संवाद