फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu Tikait demonstrated on the problems of farmers

Moradabad News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait demonstrated on the problems of farmers
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के रम्पुरा स्थित आवास पर मंगलवार को हुई बैठक में किसानों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर तीन अगस्त से तहसील परिसर में होने वाली पंचायत के लिए किसानों का समर्थन जुटाया है। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।
बैठक में बकाया गन्ना भुगतान दिलाने, सभी समितियों पर खाद उपलब्ध कराने, छुट्टा पशुओं, बंदरों और खरनाकजंगली से छुटकारा दिलाए जाने, बिजली चोरी के आरोपों में किसानों का उत्पीड़न न किए जाने के साथ ही सभी किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने की मांग की गई। समस्याओं का निस्तारण न होने पर तीन अगस्त से तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन आंदोलन प्रारंभ किए जाने का भी निर्णय लिया गया। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। अधिक से अधिक संख्या में तीन अगस्त को कांठ तहसील पहुंचने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूवी ऋषिपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सुशील कुमार, राहुल चौधरी, कुलदीप, अनोज सिंह, वीरेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष सियाराम विश्नोई, राजू, जितेंद्र सिंह, अर्जुन, संजीव कुमार, महकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed