फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu's wheel will be jammed at six places in the district

जिले में छह स्थानों पर होगा भाकियू का चक्का जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's wheel will be jammed at six places in the district
मुरादाबाद। कृषि कानून बिल के विरोध में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को जिले में छह स्थानों पर चक्का जाम होगा। भाकियू नेताओं का दावा है कि हाईवे और मुख्य मार्ग सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। आवश्यक सेवाओं को जाम से मुक्त रखा जाएगा। दिनभर भाकियू नेता इसकी तैयारी में लगे रहे। उधर, पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश महासचिव नोसिंह और जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि पूरे जिले के सभी हाईवे और मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम किए जाएंगे। मूंढापांडे में टोल प्लाजा से कुछ आगे जाम लगाकर मुुरादाबाद-रामपुर हाईवे जाम किया जाएगा। बिलारी में भी टोल प्लाजा के निकट लखनऊ हाईवे पर जाम रहेगा। ठाकुरद्वारा में तिकोनिया पार्क पर किसान जाम लगाकर काशीपुर (उत्तराखंड) जाने वाले मार्ग को जाम करेंगे। छजलैट में बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग जाम रहेगा।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश महाससचिव नोसिंह और सचिव चरण सिंह यहां खुद मौजूद रहेंगे। भगतपुर में बेनीवाला और डिलारी में भी मुख्य मार्ग जाम रहेगा। प्रेस सचिव और जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि संघंर्ष मोर्चा के जाम को किसानों का समर्थन मिल रहा है। आसपास के गांवों के किसान भी जाम के लिए पहुंचेंगे। बेहतर होगा कि सरकार किसानों की सोचे और नए कृषि कानूनों को वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर होगा टाल दें बाहर जाना
यदि आपको किसी काम के लिए कहीं बाहर दूसरे जिले में जाना है तो बेहतर होगा कि वह आज जाने का कार्यक्रम टाल दें। भाकियू प्रदेश सचिव ने बताया कि चक्का जाम सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। ये जाम पूरे प्रदेश भर में होगा इसलिए हर जगह कुछ दूरी पर अलग अलग जिलों में जाम लगा मिलेगा। ऐसे में आप जाम में फंस सकते हैं।
गांवों में जनंसंपर्क किया
भाकियू नेता कई दिनों से चक्का जाम की तैयारी में लगे थे। रविवार को दिन भर बैठकें और जनसंपर्क का दौर चला। मूंढापांडे में टोल प्लाजा के निकट भाकियू के धरना स्थल पर इसे लेकर बैठक हुई। इसमें आसपास के गांवों से भी किसान पहुंचे। इसमें महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की चिंता नहीं है लेकिन किसान भी पीछे नहीं हटेंगे। जब तक कृषि कानून बिल वापस नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। इसी को लेकर सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से चक्का जाम होगा। महानगर अध्यक्ष ने दावा किया कि सुबह 10 से शाम चार बजे तक मूंढापांडे टोल प्लाजा के निकट सैकड़ों किसान हाईवे जाम करके बैठेंगे। आसपास के गांवों में इसे लेकर जनसंपर्क भी किया।

अफसर करेंगे निगरानी, संपर्क साधती रही पुलिस, एलआईयू :
चक्का जाम को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी की है। जिला प्रशासन ने संबंधित एसडीएम और पुलिस प्रशासन की ओर से सीओ को संबंधित तहसील क्षेत्रों में शांति व्यवसस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी गई है। चूंकि चक्का जाम का निर्णय हाईकमान स्तर से है, इसलिए अधिकारियों को पता है कि इसे रुकवाया तो नहीं जा सकता। लेकिन, कोशिश है कि इस दौरान पूरी तरह शांति बनी रहे। संबधित थानाध्यक्ष और एलआईयू कर्मी दिनभर भाकियू नेताओं से संपर्क कर जाम की तैयारी के बारे में पूछते रहेे और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते रहे।
इन स्थानों पर लगेगा जाम
स्थान जाम स्थल
मूंढापांडे - मनकरा रोड
बिलारी टोल प्लाजा से आगे
ठाकुरद्वारा तिकोनिया पार्क
छजलैट किसान भवन के सामने
भगतपुर बेनीवाला
जाम से इन्हें रहेगी छूट
स्कूली वाहन
दूूध की सप्लाई के वाहन
एंबुलेंस (सरकारी, प्राइवेट)
मरीजों को ले जा रहे निजी वाहन, टैक्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed