फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu protested against not weighing paddy at the centers of Dilari area, submitted memorandum

Moradabad News: भाकियू ने डिलारी क्षेत्र के केंद्रों पर धान न तोलने पर प्रदर्शन , दिया ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protested against not weighing paddy at the centers of Dilari area, submitted memorandum
ठाकुरद्वारा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। यूनियन कार्यकर्ताओं ने पहले ब्लॉक में पंचायत कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए समाधान दिवस में पहुंचे। अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपना ज्ञापन एसडीएम प्रीति सिंह को दिया। इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने मौजूद एसडीएम और सीओ को बताया कि गांव उस्मानपुर में कुछ लोग मंदिर के निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। इस मंदिर का निर्माण हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान गिराए गए मंदिर के स्थान पर किया जा रहा है। कुछ लोग मंदिर निर्माण में अड़ंगा डाल रहे हैं। इस पर एसडीएम और सीओ ने स्वयं स्वयं मौके पर जाकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। वही यूनियन में डिलारी क्षेत्र के मानपुर साबित, जहांगीरपुर, अदलपुर, करनपुर आदि में किसानों का धान न तोलने की शिकायत की। किसानों का धान का भुगतान 24 घंटे के अंदर कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

गांव रामूवाला गनेश के पास पीडब्ल्यूडी की कई माह से टूटी पुलिया का शीघ्र निर्माण कराने। ग्राम डिलारी चंगेरी से फजलपुर जाने वाले चकमार्ग पर मिट्टी डलवाकर मरम्मत कराने। गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली बंद कराने, सरकड़ा करीम तक रजवाहे की टूटी साइडों की मरम्मत कराने, डिलारी ब्लॉक के नूरपुर में नलकूप की टूटी नालियों की मरम्मत कराने, रामनगर खागूवाला से टंडोला तक सड़क निर्माण की मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन में राजेंद्र सिंह, हरीराज सिंह, अयूब अली, तेजपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सुमित चौहान, अनूप सिंह, हरकेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed