{"_id":"647a447e79c385714902cdf6","slug":"bhakiyu-aslis-mahapanchayat-today-moradabad-news-c-15-1-163172-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू असली की महापंचायत आज, 12 दिन से धरने पर बैठे हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू असली की महापंचायत आज, 12 दिन से धरने पर बैठे हैं किसान
विज्ञापन
संभल।
अपर जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में चल रहा भाकियू असली का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। कहा गया कि समस्याएं जिला स्तर की हैं और धरने पर उप जिलाधिकारी आए। तीन जून को महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया जाएगा।
युवा जिलाध्यक्ष दिनेश सिरोही ने कहा कि यदि सभी समस्याओं पर बिंदुवार वार्ता कर समाधान नहीं किया गया, तो महापंचायत करके शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके संगठन के पदाधिकारी व सदस्य और किसान भीषण गर्मी में धरने पर बैठे हैं, लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। इसका खामियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ेगा।
महापंचायत को सफल बनाने के लिए गठित पांच टीमें लगातार गांवों में जाकर जनसंपर्क कर रही हैं। एक टीम में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव और दूसरी टीम में सुलेमान, वारिस शामिल हैं। तीसरी टीम में संजीव गांधी, दिनेश सिरोही, राजीव सिंह शामिल हैं। इसके अलावा दिलशाद, अशरफ अली, अनीस अहमद भी जनसंपर्क में लगे हैं। इस दौरान महावीर सिंह, नूर प्रधान, मुजाहिद खां, निहाल, दानिश, फहीम अहमद, कुंवरपाल सिंह मौजूद रहे।