{"_id":"666b848e9b30d27130098634","slug":"bhakiyu-asli-staged-a-sit-in-protest-against-the-electricity-department-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-120269-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू असली ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू असली ने दिया धरना
विज्ञापन
बछरायूं। बछरायूं बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार व बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में भारतीय किसान यूनियन असली द्वारा बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अवर अभियंता द्वारा अपने व्यवहार के लिए माफी मांगने पर धरना समाप्त कर दिया गया।
भाकियू असली ने एक हफ्ते पहले उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर 13 जून को बछरायूं बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। भाकियू का आरोप था कि बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता प्रमोद शर्मा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौज करते हैं। बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ता बिजलीघर के बाहर धरने पर बैठ गए। मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि बिजली अधिकारी किसानों के साथ अभद्रता से पेश आ रहे हैं। यह स्थिति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दो बजे तक किसी भी अधिकारी के मौके पर नहीं आने पर कार्यकर्ता जाम लगाने के लिए खड़े हो गए। उसी समय अधीक्षण अभियंता एसडीओ व जेई के साथ आ गए। अवर अभियंता ने अपने व्यवहार के लिए किसानों से माफी मांगी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शेड्यूल के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र को आपूर्ति व जर्जर तारों को बदले जाने की मांग की।
भाकियू असली ने बछरायूं बिजलीघर पर तैनात एसडीओ को बछरायूं बिजलीघर पर बैठने की मांग की। एक्सईएन ने एक माह के भीतर एसडीओ के बिजलीघर पर बैठने का आश्वासन दिया। एक्सईएन के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर पर नरेश कुमार, जावेद मलिक, देशराज सिंह, दिनेश प्रधान, रामवीर सिंह, जन्म सिंह, जसपाल सिंह, खचेड़ू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-- -- -- --