फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu Apolitical launched a membership drive in the villages

Moradabad News: भाकियू अराजनैतिक ने ग्रामों में चलाया सदस्यता अभियान

Sun, 04 Jan 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 04 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Apolitical launched a membership drive in the villages
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से शनिवार को बिलारी जरगांव रोड पर स्थित कई ग्रामों में बैठकें कर किसानों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने डोहरी, पहाड़पुर, नवैनी गद्दी आदि ग्रामों में बैठकें कर ग्रामीणों को अपने संगठन का सदस्य बनाया। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है लिहाजा किसानों को भाकियू अराजनैतिक से जुड़कर अपने हितों की रक्षा के लिए संगठित रहना चाहिए। भाकियू पदाधिकारियों ने प्रशासन के अधिकारियों से अपेक्षा कि वह किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर रहें और जरूरत पड़ने पर किसानों को पूरा सम्मान दें।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान संबंधी बैठक की अध्यक्षता भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश सचिव चौधरी उदयपाल सिंह और संचालन चौधरी गंभीर सिंह ने किया। बैठक में राजपाल सिंह, अमन सिंह सैनी, सतेंद्र सिंह, प्रेम शंकर सिंह आदि पदाधिकारियों ने विचार रखे। इस दौरान जिन किसानों को संगठन का सदस्य बनाकर पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई उनमें नौरंग सिंह ग्राम अध्यक्ष, रामपाल सिंह ब्लॉक सचिव, अरविंद सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, मलखान सिंह संयुक्त सचिव और नत्थू सिंह ब्लॉक सचिव बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed