फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bhakeu workers met with comminosor

भाकियू टिकैत ने मंडलायुक्त से की मुलाकात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:42 AM IST
सार

धरना प्रदर्शन के मुद्दे को लेकर भाकियू (टिकैत) ने शनिवार को मंडलायुक्त से मुलाकात की।किसानों की बातों को सुनने के बाद मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि धरना प्रदर्शन पर कोई रोक नहीं है।संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने पंकज का स्वागत किया।

विज्ञापन
bhakeu workers met with comminosor

विस्तार

मुरादाबाद। धरना प्रदर्शन के मुद्दे को लेकर भाकियू (टिकैत) ने शनिवार को मंडलायुक्त से मुलाकात की। मंडलायुक्त ने कहा कि धरना प्रदर्शन किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुडे़ मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल के पांचों जिला के जिला अध्यक्षों ने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह से मुलाकात की। किसानों की बातों को सुनने के बाद मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि धरना प्रदर्शन पर कोई रोक नहीं है। धरना निर्धारित स्थान पर शांतिपूर्ण होना चाहिए। विरोध प्रदर्शन किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है। इस मामले में लापरवाह अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों के लापरवाह रवैये के कारण धरना प्रदर्शन करने की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने किसान नेताओं को भरोसा दिलाया कि किसी किसान का अनहित नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, मंडल प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी गौरव सिंह तोमर, राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नो सिंह, प्रदेश सचिव डॉ. चरण सिंह, वरिष्ठ किसान नेता ऋषिपाल सिंह, वीर सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, अमरोहा जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह, जिला अध्यक्ष बिजनौर कुलदीप सिंह, युवा जिला अध्यक्ष अमरोहा मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह आदि पांचों जिले के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद प्रेमनगर मोरा निवासी पूर्व प्रधान पंकज चौधरी को सैकड़ों किसानों के साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने पंकज का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed