{"_id":"5fb198e58ebc3e9be1056f1f","slug":"bhaiyadooj-auspicious-time-from-1-10-to-3-00-pm-city-news-mbd3695132181","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूजः दोपहर 1.10 बजे से 3 बजे तक शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों के घर जाने के लिए मुरादाबाद के पीतलनगरी बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करतीं महिलाएं।
- फोटो : CITY
Link Copied
मुरादाबाद। भैयादूज का पर्व आज (सोमवार) को धूमधाम से मनाया जाएगा। बहनें भाइयों के माथे पर टीका लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना करेंगी। वहीं, भाई बहनों की रक्षा का वचन देंगे। भैयादूज का शुभ मुहूर्त सोमवार दोपहर 1.10 बजे से शुरू होगा और 3.00 बजे तक रहेगा। वहीं, अमृत काल मुहूर्त सुबह 06 बजकर 52 मिनट से सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
पंडित केदारनाथ मिश्र ने बताया कि अभिजित मुहूर्त सोमवार सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। भैयादूज के दिन विजय मुहूर्त भी दोपहर 2 बजकर 04 मिनट से दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इन सभी योगों में भी बहनें अपने भाइयों को तिलक कर सकती हैं। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 6.45 बजे से अपराह्न 2.36 बजे तक और सिद्धि योग सुबह 6.45 बजे से कुछ ही समय तक रहेगा। इस दिन शुक्र ग्रह का अपनी तुला राशि मे प्रवेश रात्रि में होगा। इस दिन वृश्चिक की संक्रांति भी सुबह 6.54 बजे से लग रही है। राहू काल सुबह 8.04 बजे से 9.24 बजे तक रहेगा। इसमें भैयादूज नहीं मनाना चाहिए। भैयादूज को भाई बहन के स्नेह पर्व के रूप में शास्त्रों में भी प्रतिष्ठा मिली है। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन चित्रगुप्त की पूजा भी की जाती है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर विश्वकर्मा की पूजा का प्रचलन है। इस दिन प्रात: काल में चंद्र दर्शन करना चाहिए। चंद्र दर्शन सूर्योदय से ठीक पूर्व होगा। इस दिन यमों के दस नामों का स्मरण करना चाहिए। भैयादूज अपराह्न या सायं काल में शुभ अमृत के चौघड़िया में मनाना चाहिए। राहु काल में भैयादूज का तिलक नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।