{"_id":"62420cecbe5ca574e17cdc5d","slug":"bhabya-hospital-became-campion-cpl-premeyar-leage-city-news-mbd422933252","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएल की चैंपियन बनी भव्या हॉस्पिटल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीएल की चैंपियन बनी भव्या हॉस्पिटल की टीम
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेडियम में खेले ज रहे कलक्ट्रेट प्रीमियर लीग(सीपीएल ) में सोमवार को एएच ब्लास्टर और भव्या हॉस्पिटल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें भव्या हॉस्पिटल की टीम सात विकेट से जीत दर्ज कर सीपीएल की चैंपियन बन गई
जानकारी के मुताबिक, भव्या हॉस्पिटल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एएच ब्लास्टर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन बनाए। जिसमें आर्यन चौधरी ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। यश चौधरी ने 12 गेंदों में 21 रन, मोहम्मद आलम ने 23 गेंदों पर 38 रन बनाए। भव्या हॉस्पिटल की ओर से उमैर अहमद ने 4 ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए। निजाम अली ने 42 रन देकर दो विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी भव्या हॉस्पिटल की तरफ से उमेश चौधरी ने 40 रन, कार्तिक सिंह ने 33 रन , राकेश त्यागी ने 51 रनों योगदान दिया। भव्या हॉस्पिटल की टीम ने 17 ओवर दो गेंद में 171 रन बनाकर जीत दर्ज की। एएच ब्लास्टर की तरफ से यश चौधरी ने एक विकेट लिया। इस तरह भव्या हॉस्पिटल की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड राकेश त्यागी को दिया गया। बेस्ट बैट्समैन उवैस चौधरी, बेस्ट फील्डर अक्षु, बेस्ट विकेट कीपर सोनू कुमार, फेयर प्ले टीम अवार्ड एमएच वॉरियर्स को दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एएसपी सागर जैन, डॉ अनुराग अग्रवाल, विवेक ठाकुर, अरविंद वर्मा, गोपी किशन, नासिर कप्तान, विजय गुप्ता, बदरउद्दीन समेत अन्य मौजूद रहे।