{"_id":"668f2edf4ea69dab54070a56","slug":"before-the-wedding-bride-sent-objectionable-video-on-grooms-mobile-wedding-procession-returned-moradabad-news-c-284-1-smbd1016-121815-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फेरों से पहले दूल्हे के मोबाइल पर भेजा दुल्हन का आपत्तिजनक वीडियो, लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फेरों से पहले दूल्हे के मोबाइल पर भेजा दुल्हन का आपत्तिजनक वीडियो, लौटी बरात
Thu, 11 Jul 2024 06:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। बरात चढ़त के बाद फेरों से ठीक पहले एक युवक ने दूल्हे के मोबाइल पर दुल्हन का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिया। जिसे देख गुस्साए दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया। पंचायत होने के बाद भी दूल्हा राजी नहीं हुआ। जिसके बाद बिना दुल्हन के बरात लौट गई। उधर, दुल्हन के पिता ने वीडियो भेजने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव की है। बताते हैं कि मंगलवार की शाम को किसान की बेटी की शादी थी। थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात आई हुई थी। बरात होने के बाद फेरों की तैयारी की जा रही थी। दूसरी तरफ दावत भी चल रही थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने दूल्हे के मोबाइल व्हाट्सएप पर दुल्हन का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिया। जिसे देखकर दूल्हे के होश उड़ गए और उसने शादी करने से इन्कार कर दिया।
इस बात की जानकारी होने पर लड़की पक्ष के लोगों के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने बिचौलिया व अन्य रिश्तेदारों के माध्यम से दूल्हे को मानने के तमाम प्रयास किए, लेकिन दूल्हा शादी करने के लिए राजी नहीं हो पाया। भरी पंचायत में शादी से इन्कार कर दिया गया। इसके बाद बिना दुल्हन लिए ही बरात वापस लौट गई। उधर, घटना के बाद दुल्हन के पिता ने थाने पहुंचकर गांव के ही युवक के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।