फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Before Diwali the weather took a turn, three mm of rained

Moradabad News: दीपावली से पहले मौसम ने ली करवट, तीन मिलीमीटर बरसे बादल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Before Diwali the weather took a turn, three mm of rained
मुरादाबाद। दीपावली से पहले मौसम ने तेजी से करवट ली है। सुबह बारिश होने के बाद दिन में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को तीन मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बारिश शुरू हुई। शाम छह बजे तक कभी मध्यम तो कभी बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद वातावरण में कोहरा छा गया। करीब 12 बजे बादलों की ओट से सूरज की हल्की किरणें दिखाई दीं। कुछ देर बाद सूरज फिर बादलों में छिप गया। इससे दिन में ठिठुरन महसूस हुई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह वातावरण में नमी 95 फीसदी थी जो शाम को 90 फीसदी दर्ज की गई। पूरब से पश्चिम दिशा में हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article