{"_id":"6664f16bd322881e8702d037","slug":"bed-joint-entrance-exam-will-be-held-in-two-shifts-today-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-416257-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आठ केंद्रों पर आज दो पालियों में होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आठ केंद्रों पर आज दो पालियों में होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
मुरादाबाद।
शहर के आठ केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दो पालियों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों ने बैठक की।
आठ परीक्षा केंद्रों पर 4040 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए चार केंद्र प्रतिनिधि, आठ स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। नोडल अधिकारी व केजीके कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी का कहना है कि अभ्यर्थियों को काला बॉल पेन लाना जरूरी है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड, एक फोटो, परिचय पत्र लाना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॅानिक गैजेट्स लाना प्रतिबंधित है। परीक्षा पहली पाली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। पेपर शुरू होने के एक घंटा पहले से केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। परीक्षा हिंदू कॉलेज में दो ब्लॉक, पारकर इंटर कॉलेज, केजीके कॉलेज, दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी।