{"_id":"6952e78bc106f9156b04482b","slug":"bed-and-btech-degree-holders-are-also-in-the-queue-to-become-home-guards-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-801212-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: होमगार्ड बनने की कतार में बीएड और बीटेक डिग्रीधारी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: होमगार्ड बनने की कतार में बीएड और बीटेक डिग्रीधारी भी
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती के पैटर्न पर हो रही होमगार्ड भर्ती के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। खास बात है कि भर्ती के लिए केवल दसवीं उत्तीर्ण युवाओं ने ही नहीं, बल्कि बीएड, बीटेक समेत अन्य डिग्रीधारियों ने भी आवेदन कर लिखित और फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर दी। मुरादाबाद में 462 पदों के लिए 20 हजार से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है।
उत्तर प्रदेश में पहली बार होमगार्ड विभाग में स्वयंसेवकों के 41,424 पदों भर्ती होने जा रही है। भर्ती की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड को सौंपी गई है। 17 दिसंबर तक 25 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। हर जिले के लिए पदों की संख्या निर्धारित है। मुरादाबाद जिले के लिए 462 पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदन केवल जिले का निवासी ही करता है।
इन पदों के लिए वैसे तो दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं लेकिन बड़ी संख्या में आई भर्ती को देखते हुए 12, बीए, बीएसएसी, बीकॉम, एमए, बीएड, टीईटी, पॉलिटेक्निक, आईटीआई और बीएससी नर्सिंग, एएनएम और बीटेक छात्रों ने भी इस भर्ती में उत्साह दिखाते हुए आवेदन किया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के 462 पदों के लिए भी 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन युवाओं ने लिखित परीक्षा के साथ सुबह शाम दौड़ लगानी शुरू कर दी है।
-- -
मुरादाबाद में 1072 होमगार्ड
जिले में वर्तमान में 1072 होमगार्ड तैनात हैं। जिनकी ड्यूटी यातायात, एमडीए, आरटीओ, जिला अस्पताल, सरकारी कार्यालयों और सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा व अन्य जगह लगी रही है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले को 642 और नए होमगार्ड मिल जाएंगे।
-- -
पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में होगा प्रशिक्षण
होमगार्ड विभाग के पास प्रदेश भर में 17 ट्रेनिंग सेंटर हैं। जिसमें एक साथ करीब 300 कैडेटों को ही ट्रेनिंग दी जा सकती है। अकेले मुरादाबाद जिले में 642 होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे। होमगार्ड विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों भी होमगार्डाें की ट्रेनिंग होगी।
-- -
उत्तर प्रदेश में 41424 होमगार्ड के पदों भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें मुरादाबाद को 642 पद आवंटित हुए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के जरिए की जस रही है। जिले में पहले से 1072 होमगार्ड तैनात हैं। भर्ती में डिग्रीधारियों ने भी आवेदन किए हैं।
अखिलेश नारायण सिंह, जिला होमगार्ड कमांडेंट
-- -
मैं बीए, बीएड और टीईटी उत्तीर्ण हुं। सरकार विभाग में नौकरी पाने के लिए प्रयासरत हूं। निजी क्षेत्र में नौकरी करने से बेहतर हैं कि होमगार्ड की ही नौकरी मिल जाए। इसके लिए आवेदन किया है।
सतेंद्र कुमार
--
मैंने जीएनएम किया है लेकिन सरकारी विभाग में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रही हूं। निजी अस्पताल में 12-12 घंटे ड्यूटी करते हैं इससे अच्छा तो होमगार्ड में भर्ती होकर नौकरी करेंगे और आगे की तैयारी करें।
अंशु कुमारी
--
सरकारी कॉलेज से सिविल में पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण हूं। होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया है। परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया है। इससे अपनी क्षमता का आंकलन हो जाता है।
सोनिका
-- -
यूपी पुलिस में सिपाही पद पर निकली भर्ती में आवेदन किया था। जिसमें फाइल मेरिट में रह गया था। दोबारा सिपाही की भर्ती का इंतजार से अच्छा होमगार्ड विभाग में भर्ती होकर नौकरी करें और इसके अनुभव का लाभ आने वाली भर्तियों में लिया जाए।
सरविंद्र सिंह
अप्रैल माह में होगी लिखित परीक्षा
जिला होमगार्ड कमांडेंट ने बताया कि बोर्ड की ओर से लिखित परीक्षा की संभावित तारीख 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 तय की है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी अगले चरण के लिए बुलाए जाएंगे।