फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   beaten the student

होमवर्क पूरा न होने पर टीचर ने मासूम छात्रा की स्केल से की पिटाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
beaten the student
मुरादाबाद। होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने एक मासूम छात्रा की स्केल से पिटाई कर दी। घटना पाकबड़ा के एक निजी स्कूल की है। पिटाई से बच्ची की पीठ पर निशान पड़ गए। छात्रा की पिटाई होता देख अन्य छात्र-छात्राएं भी सहम गईं। छुट्टी के बाद बच्ची घर पहुंची तो मां ने उसकी पीठ पर चोटों के निशान देखे तो वह सन्न रह गई। पूछताछ करने पर बेटी ने टीचर द्वारा पिटाई करने की बात कही। इसके बाद पिता ने थाने में तहरीर देकर टीचर के खिलाफ एनसीआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन

पाकबड़ा के ईदगाह मोहल्ला निवासी जाहिद ने बताया कि उनकी छह वर्षीय बेटी फिजा वारसी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती है। बुधवार को बच्ची स्कूल गई थी। उनका आरोप है कि अंग्रेजी विषय का होम वर्क पूरा न होने पर टीचर फरीद ने बच्ची को स्केल से बेरहमी से पिटाई कर दी। दोपहर को छुट्टी के बाद बच्ची घर पहुंची। बच्ची सुबक रही थी। मां ने पूछताछ की तो पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद मां ने बेटी के कपड़े बदले तो पीठ पर चोटों के निशान देखकर वह सन्न रह गई। सूचना मिलने पर पिता भी घर आ गया। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम स्कूल भेजी गई थी, लेकिन तब तक स्कूल बंद कर टीचर जा चुके थे। बच्ची के पिता ने अभी मेडिकल कराने से मना कर दिया है। गुरुवार को बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed