फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BCA student beaten up, firing

बीसीए के छात्र को पीटा, फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
BCA student beaten up, firing
नगर की अति व्यस्त रहने वाली महादेव चुंगी पर बृहस्पतिवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब बाइक सवार युवकों ने शिक्षण संस्थान की बस से उतरे बीसीए के छात्र पर फायर कर दिया। फायर करने के साथ छात्र की पिटाई भी की। आरोपी छात्र का मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला विजय नगर में रहने वाले सर्वेश शर्मा का पुत्र आदित्य मुरादाबाद के निजी शिक्षण संस्थान में बीसीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। आदित्य के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम वह अपने शिक्षण संस्थान की बस से महादेव चुंगी पर उतरा था। उसी समय उस पर फायर कर उसे पीटा गया। आदित्य का कहना है कि हमला करने वालों ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर आदित्य के परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। सर्वेश शर्मा का कहना है कि बेटे पर जानलेवा हमला किए जाने की तहरीर पुलिस को दी गई है। उनका कहना है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने फायरिंग से इनकार किया है। कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed