फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Battle of UP Home Minister Shah said in Moradabad Akhilesh Nizam is needed or Yogi development

यूपी का रण: मुरादाबाद में गृह मंत्री शाह ने कहा- अखिलेश का ‘निजाम’ चाहिए या योगी का विकास

Thu, 30 Dec 2021 08:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 30 Dec 2021 08:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह लगातार रैलियां कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने मुरादाबाद में विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Battle of UP Home Minister Shah said in Moradabad  Akhilesh Nizam is needed or Yogi development
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में बुआ, बबुआ और बहन की दाल नहीं गलेगी। तीनों मिल जाएं तो भी भाजपा कार्यकर्ताओं का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। सवालिया शैली में लोगों से पूछा कि आपको अखिलेश का ‘निजाम’ चाहिए या योगी का विकास। साथ ही निजाम शब्द को अपने तरीके से परिभाषित किया।

विज्ञापन


शाह गुरुवार को मुरादाबाद में भाजपा की जन विश्वास रैली को संबोधित कर रहे थे। बुद्धि विहार के मैदान पर आयोजित रैली में उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर प्रहार किए लेकिन सबसे ज्यादा हमलावर सपा के प्रति रहे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूरा गन्ने का प्रदेश है, लेकिन अखिलेश यादव को गन्ने का नाम भी नहीं मालूम होगा। वह सिर्फ जिन्ना-जिन्ना करते हैं। आपको अखिलेश का ‘निजाम’ चाहिए या योगी का विकास।

विज्ञापन

गृह मंत्री ने निजाम का अर्थ नसीमुद्दीन, इमरान मसूद, आजम खां, मुख्तार अंसारी बताया। उन्होंने कहा कि आपको याद है न कि रामभक्तों पर गोली किसने चलाई थी, सपा ने चलाई थी। ये हाथी और साइकिल वालों ने भ्रष्टाचार के नोटों से बोरे भरने के अलावा कोई काम नहीं किया। जब लड़कियों से दुष्कर्म होता था, तो ये कौन कहता था कि लड़कों से गलती हो जाती है। ये सोच थी समाजवादियों की, अगर बहन-बेटियों की सुरक्षा है तो वह भाजपा में है।

आज दंगा करने वालों की आंख उठाने की हिम्मत नहीं

उन्होंने आगे कहा कि आज भाजपा की सरकार है तो दंगा करने वालों की आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं है। सपा सरकार में 700 दंगे हुए। पलायन कराने वाले अब खुद पलायन कर गए या जेल में बंद हैं। विकास का काम भाजपा ने किया है। यूपी में बुआ, बबुआ और बहन की दाल नहीं गलेगी। बहन शब्द के नए प्रयोग पर अमित शाह ने पूछा, आप समझ गए कि मैं किसकी बात कर रहा हूं। इस पर भीड़ के बीच से प्रियंका गांधी बोले जाने पर उन्होंने इशारों में हामी भर दी। गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता विजय तब ही मनाएगा, जब हम 300 पार कर लेंगे।

सपा ने खोल रखी थी अपनी ‘लैब’: शाह

जन विश्वास रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निशाने पर अखिलेश यादव और उनकी पार्टी रही। शाह ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में एक अलग ही लैब खोल रखी थी। उन्होंने जनता को लैब का अर्थ समझाते हुए कहा कि पहले अक्षर एल का अर्थ था लूट। इन्होंने खूब लूटपाट की और अपनी जेबें भरीं। उन्होंने ए का अर्थ आतंकवाद बताया। कहा कि आप के पड़ोस के जिले में बबुआ के चच्चा जान रहते थे, जिन्होंने आतंकवाद के दम पर लोगों की जमीनों पर कब्जा किया, जो कि अब जेल में चक्की पीस रहे हैं। बी का मतलब भाई-भतीजावाद है। सपा शासन में केवल भाई भतीजावाद ही चलता है। इनके विधायक, मंत्री और नेताओं ने लोगों की जिंदगी नर्क बना दी थी। भाजपा सरकार आने के बाद जनता खुश है। जनता की मांग है कि फिर से भाजपा सरकार आए।

Battle of UP Home Minister Shah said in Moradabad  Akhilesh Nizam is needed or Yogi development
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद की सभी सीटों पर खिलाना है कमल : डिप्टी सीएम मौर्य

जन विश्वास रैली में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुरादाबाद जिले की सभी छह सीटों पर इस बार कमल खिलाना है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस तरह सभास्थल भीड़ से खचाखच भरा नजर आ रहा है, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में ईवीएम से ऐसे ही वोट निकलने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा को मुरादाबाद से दो सीटें ही मिली थीं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। जनपद में भी सभी सीटें जीतेंगे। हर सीट पर कमल खिलेगा। सपा, बसपा और कांग्रेस सभी मिलकर भी आए, तब भी भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed