{"_id":"69616ce897d85987f2098a75","slug":"batala-which-paid-six-lakh-taxes-got-relief-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-808768-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छह लाख टैक्स देने वाले ईंट भट्ठा मालिकों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छह लाख टैक्स देने वाले ईंट भट्ठा मालिकों को मिली राहत
विज्ञापन
मुरादाबाद। चेकिंग से परेशान ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राज्य कर अधिकारियों से मुलाकात की। राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -1 ने निर्णय लिया कि छह लाख तक जीएसटी देने वाले ईंट भट्ठों को जांच में छूट मिलेगी, लेकिन कम टैक्स देने वालों की जांच की जाएगी।
ईंट भट्ठा एसोसिएशन के संरक्षक अनिल अग्रवाल और महामंत्री संजीव चौधरी के नेतृत्व मेें एक प्रतिनिधिमंडल राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -1 अशोक कुमार सिंह और ग्रेड -2आरए सेठ से मुलाकात की। बताया कि राज्य कर अधिकारी छोटे- छोटे वाहनों को पकड़ रहे हैं। जीएसटी देने वाले भी परेशान हो रहे हैं। अपर आयुक्त ग्रेड -1 ने बताया कि छह लाख से अधिक टैक्स देने वाले भट्ठा व्यापारियों को जांच से छूट दी जाएगी लेकिन छह लाख के कम टैक्स देने वाले ईंट भट्ठा मालिकों की जांच जारी रहेगी। एसोसिएशन ने भी इस निर्णय पर संतोष जताया।
वहीं ट्रेडिंग फर्मों पर प्रांत के बाहर उत्तराखंड को ट्रकों के जरिये भेजे जाने वाले ईंट के वाहनों की जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना था कि माह मई २०२५ से ही ईंट भट्ठा के बिल कलेक्शन का अभियान लगातार चल रहा है। इसी वजह से पिछले साल ईंट 50 प्रतिशत से अधिक टैक्स मिला है। अपर आयुक्त का कहना है कि यह टैक्स तीन गुना अधिक होना चाहिए। मुरादाबाद में भट्ठों की चेकिंग के बाद पूरे प्रदेश में शासनादेश जारी कर दिया गया है। बैठक में भट्ठा एसोसिएशन से जुड़े अब्दुल वाजिद हुसेन, परवेज आलम,शाहिद, मो फहीम के अलावा संयुक्त आयुक्त मोहित गुप्ता,शैलेन्द्र गुप्ता, और अंकित मौर्य मौजूद थे।