फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Basketball: RSD's dominance in boys and girls category

बास्केटबॉल : बालक-बालिका वर्ग में आरएसडी का दबदबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Basketball: RSD's dominance in boys and girls category
मुरादाबाद। जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आरएसडी एकेडमी का दबदबा रहा। बालक व बालिका वर्ग में आरएसडी की टीमें विजेता रहीं। इस प्रतियोगिता में जिले के स्कूलों व क्लबों की 25 टीमों ने प्रतिभाग किया था। यह आयोजन जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आरएसडी एकेडमी में किया गया।
विज्ञापन

समापन पर एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, निदेशिका डॉ. जी कुमार, जिला बास्केटबाल संघ के सचिव संजय भारद्वाज, अध्यक्ष एएच रजा, फिरोज खान ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। आयोजक सचिव मोहित चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल शिरडी साईं पब्लिक स्कूल और समर वैली के बीच खेला गया। इसमें शिरडी साईं की टीम विजेता रही। दूसरे सेमीफाइनल में आरएसडी ने आर्यंस टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रोमांचक फाइनल में आरएसडी ने शिरडी साईं की टीम को मात दी।
विज्ञापन

बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल आरएसडी और पुलिस लाइन की टीम के बीच खेला। इसमें आरएसडी ने विजय हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल शिरडी साईं पब्लिक स्कूल और स्प्रिंगफील्ड्स एकडेमी के बीच खेला गया। इसमें शिरडी साईं की टीम ने जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग के फाइनल में भी आरएसडी की टीम ने शिरडी साईं की टीम को हरा दिया। बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चिराग को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed