फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Basketball: RSD A team winner in boys category

बॉस्केटबॉल : बालक वर्ग में आरएसडी ए टीम विजेता

Mon, 27 Mar 2023 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 27 Mar 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Basketball: RSD A team winner in boys category
मुरादाबाद। आरएसडी एकेडमी में रविवार को दो दिवसीय यूथ डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। बालक वर्ग में आरएसडी ए टीम और बालिका वर्ग में एसएनबीए ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी एवं जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से किया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग का फाइनल मैच आरएसडी ए और आरएसडी बी टीम के बीच खेला गया। इसमें आरएसडी ए ने मैच जीत लिया। बालिका वर्ग का फाइनल एसएनबीए और आरएसडी के बीच खेला गया। इसमें एसएनबीए की टीम विजेता रही। बालक वर्ग में सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सैफुल को मिला।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में रुबी राजपूत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। इस मौके पर आरएसडी समूह के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार और डॉ. जी कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। मुरादाबाद डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव फिरोज खान ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। आयोजन में कोच मोहित चौधरी, डॉ. मयंक शर्मा, प्राचार्य डॉ. संजय मेहरोत्रा, कोच मयंक कश्यप आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed