फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   basement was prepared in the last lockdown to hide the smuggled liquor

तस्करी की शराब छिपाने को लॉकडाउन में तैयार कराया था तहखाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
basement was prepared in the last lockdown to hide the smuggled liquor
मुरादाबाद ग्राम राजपुर केसरिया थाना डिलारी ठाकुरद्वारा में घटनास्थल का निरीक्षण करते डीएम शैल? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। शराब की तस्करी करने वाले राजेंद्र ने दो साल पहले गांव के बाहर पांच दुकानें बनवाई थीं। दुकान के पीछे चहारदीवारी कराके घेर बनवाया था। पिछले साल कोरोना की पहली लहर में लॉकडाउन के दौरान तहखाना तैयार कराया था। जहां वह अवैध रूप से लाई गई शराब की पेटियों को छिपाता था।
विज्ञापन

तहखाने में ही बने बाथरूम से बीस गज के तहखाने में जाने का रास्ता बनाया था। इस खुफिया रास्ते के बारे में हर किसी को जानकारी नहीं थी, जबकि 18 गज में बने दूसरे तहखाने को दीवार उठाकर दो हिस्सों में बांटा गया था।
विज्ञापन

राजेंद्र ने जटपुरा-डिलारी मार्ग पर अपने खाली प्लॉट में पांच दुकानों का निर्माण कराया था। दुकान के पीछे एक हिस्से में दो कमरे भी बनवाए थे। जहां वह रहने भी लगा था। राजेंद्र शराब की तस्करी में जेल जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से रखी शराब पहले भी राजेंद्र के इसी प्लॉट से पकड़ी गई थी। इसके बाद भी वह इस धंधे में लगा रहा। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान राजेंद्र ने दुकान के पीछे दूसरे हिस्से में टीनशेड डालकर बाद में शराब छिपाने के लिए दो तहखानों का निर्माण कराया था। एक तहखाना 18 गज का है, इसमें दो हिस्से हैं। इस तहखाने के ऊपर दो अलग-अलग मैनहोल बने हैं, जबकि इससे सटा 20 गज का दूसरा तहखाना भी है। इस तहखाने के ऊपर दो स्नानघर और दो शौचालय बने हैं।

एक स्नानघर से ही इस बीस गज के तहखाने में जाने का रास्ता था। इस खुफिया रास्ते के बारे में परिवार के सदस्य ही जानते थे। इसी तहखाने में ही शराब की पेटियां रखी जाती थी। जहां से पुलिस ने 74 पेटी अवैध शराब बरामद की है। सभी 888 बोतलें एक ही ब्रांड की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed