फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Barber refused to cut hair of scheduled caste people in Sambhal

नहीं काटूंगा इनके बाल: नाई का अनुसूचित जाति के लोगों की हेयर कटिंग से इनकार, जमकर हुआ बखेड़ा; थाने में बनी बात

Sat, 25 Feb 2023 10:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Feb 2023 10:13 PM IST
सार

संभल में नाई ने अनुसूचित जाति के लोगों की हेयर कटिंग से इनकार कर दिया। विरोध करने के लिए ग्रामीण एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि गांव में दुकान चलाएगा तो सभी के बाल काटेगा। मामला थाने पहुंचा तो तैयार हो गया। 

विज्ञापन
Barber refused to cut hair of scheduled caste people in Sambhal
फाइल फोटो - फोटो : pixa

विस्तार

संभल के गुन्नौर कोतवाली इलाके के गांव महमूदपुर में नाई ने अनुसूचित जाति के लोगों के बाल काटने से इनकार कर दिया। इस पर ग्रामीण एकत्र हो गए। मामला पुलिस तक पहुंचा, तो बाद में दोनों पक्षों में सहमति बन गई। तय हुआ कि नाई गांव में दुकान करेगा, तो सभी लोगों के बाल काटेगा। 
विज्ञापन


गुन्नौर के गांव महमूदपुर के रहने वाले धर्मवीर नाई की गांव में ही हेयर सेलून हैं। गांव में अनुसूचित जाति, ओबीसी व सामान्य वर्ग के लोग रहते हैं। सभी लोग दुकान पर बालों की कटिंग कराने आते हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सैलून पर अनुसूचित जाति का एक व्यक्ति बालों की कटिंग कराने पहुंचा, तो उसने मना कर दिया। अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति ने वापस घर जाकर अपने परिजन व समाज के लोगों को बताई। इसके बाद अनुसूचित जाति वर्ग के सभी लोग एकत्र होकर नाई की दुकान पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नाई से उनके बाल न काटने का कारण पूछा, तो कारण स्पष्ट नहीं बताया। इसके बाद अनुसूचित जाति वर्ग के कुछ लोगों ने गुन्नौर कोतवाली में शिकायत कर दी। शिकायत पर पुलिस ने नाई व अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को कोतवाली बुला लिया। पुलिस के पूछने पर नाई ने बताया कि गांव में अन्य वर्ग के लोग अधिक हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर वह अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के बाल काटेगा, तो वह लोग उससे कटिंग नहीं कराएंगे। इसके बाद नाई ने गांव में दुकान करने से मना कर दिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। जिसमें तय हुआ कि यदि वह गांव में दुकान चलाएगा, तो सभी जातियों के बाल काटने का काम करेगा।

एक नाई ने बाल काटने से मना कर दिया था। इस बात पर कुछ विवाद हो गया था। दोनों पक्ष गुन्नौर कोतवाली आए थे। वहां उनमें समझौता हो गया है, अब किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है। - आलोक सिद्धू, सीओ गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed