फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   barat did not reach

नहीं गई बारात, धरी रह गई तैयारियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
barat did not reach
ढबारसी(अमरोहा)। शादी से चार दिन पहले युवक की पिटाई के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक ने मंगेतर पर ही पिटाई कराने का आरोप लगाकर बरात लेकर जाने से साफ इनकार कर दिया। लिहाजा गुरुवार को बरात नहीं गई। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां धरी रह गई। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

संभल जनपद में नखासा थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक का रिश्ता अमरोहा में गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ डेढ़ साल पहले तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद से युवक और उसकी होने वाली दुल्हन दोनों फोन पर बात करने लगे थे। 10 दिसंबर को बरात जानी तय हुई थी। लेकिन शादी के चार दिन पहले छह दिसंबर को होने वाली दुल्हन ने युवक को फोन कर ढबारसी में बस स्टैंड पर सहेली से मिलने को कहा था। मंगेतर के कहने पर युवक अपने गांव निवासी दोस्त को साथ लेकर ढबारसी जाने लगा। जैसे ही वह ढबारसी-उझारी मार्ग पर सैदनगली थानाक्षेत्र के सकतपुर गांव मोड़ पर पहुंचा था। तभी यहां दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने उसकी लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई की। हमलावरों ने मारपीट कर मोहित को अधमरा दिया था। फिलहाल युवक की तहरीर पर सैदनगली पुलिस ने एक नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं युवक के ढबारसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार को बरात जानी थी, इसलिए बुधवार की देर रात तक दोनों परिवारों के शादी को लेकर पंचायत हुई। लेकिन, इस दौरान होने वाली दुल्हन पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए बरात लेकर जाने से साफ इंकार कर दिया। उसने कहा कि उसके साथ शादी हुई तो वह हत्या करा सकती है। लिहाजा गुरूवार को बरात नहीं जा सकी। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारियां धरी रह गईं। बताते हैं दोनों परिवारों में अपने अपने रिश्तेदारों और परिचितों में शादी के कार्ड बांट दिए थे। और शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed