फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bar elections: Close contest for the post of president, 91.66 percent voting

बार चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर, 91.66 फीसदी मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: Close contest for the post of president, 91.66 percent voting
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को अधिवक्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। चुनाव में 91.66 फीसदी हुए मतदान में अध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर दिखी। शाम पांच बजे तक 2423 अधिवक्ताओं में से 2221 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक हार जीत का गुणा भाग लगाने में जुट गए। बुधवार को सुबह 10 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी।
विज्ञापन

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी सभागार के सामने एसपी गुप्ता भवन की पहली मंजिल पर मतदान के लिए बनाए गए बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। 21 पदों पर 76 प्रत्याशी मैदान उतरे थे। सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक एक-एक वोट के लिए अंतिम समय से जूझते रहे। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान केंद्र की ओर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को रोकते नजर आए और अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील करते रहे। एल्डर्स कमेटी और चुनाव समिति ने अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, जूनियर कार्यकारिणी सदस्य, सीनियर कार्यकारिणी सदस्य के 21 पदों पर मतदान कराया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामाशंकर ने बताया कि 2423 अधिवक्ताओं में से 2221 अधिवक्ताओं ने मतदान किया है। 91.66 प्रतिशत हुए मतदान हुआ है। बुधवार सुबह 10 बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन

-----
मतदान शुरू होते ही कड़ा होता गया मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। नामांकनपत्र जमा होने के बाद कचहरी में अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी के पक्ष में ही माहौल बना हुआ था लेकिन मतदान शुरू होने के बाद मुकाबला कड़ा हो गया। दोनों प्रत्याशी और उनके समर्थक एक-एक वोट के लिए संघर्ष करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए आनंद मोहन गुप्ता और अमीरुल हसन जाफरी ने ही नामांकनपत्र जमा किए थे। दोनों ही पुराने कांग्रेसी नेता हैं। नामांकनपत्र जमा होने के बाद कचहरी और अधिवक्ताओं के बीच चर्चा थी कि अध्यक्ष पद का चुनाव एक की प्रत्याशी के पक्ष में है लेकिन मंगलवार सुबह मतदान शुरू हुआ तो रुख पलटता नजर आया। दोनों ही प्रत्याशी एक दूसरे को टक्कर देते नजर आए। दोनों प्रत्याशियों से ज्यादा उनके समर्थक एक-एक वोट के लिए जूझते देखे गए। मतदान केंद्र की ओर जाने वाले अधिवक्ता हो या फिर फरियादी सभी को समर्थक रोककर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए। प्रत्याशी और इनके समर्थक भी एक एक वोट के लिए मतदान के अंतिम समय तक लड़ते रहे।
--
चुनाव संपन्न कराने में इनकी रही भूमिका
मुरादाबाद। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमाशंकर, सदस्य विजय गुप्ता, सुभाष चंद्र गर्ग, सुधीर गुप्ता और महेश चंद्र त्यागी की देखरेख में चुनाव समिति के नरेंद्र सिंह चौहान, शमशेर सिंह, जगदीश चंद्र मिश्रा, संजय सक्सेना, विशाल कांत, मनोज कुमार गुप्ता, अरशद परवेज, विवेक शर्मा, रमेश सिंह आर्य, कपिल विश्नोई, अनिल कुमार चौहान, सतीश कुमार विश्नोई, संजय यादव, सोनू पाल, आसिम, उस्मान अली, संदीप खन्ना, रामवीर सिंह ने मतदान संपन्न कराया।

---
राजनीतिक दलों के नेता और विधायक भी मतदान करने पहुंचे
मुरादाबाद। मतदान में अधिवक्ता ही नहीं राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेता और विधायक में उत्साह देखा गया। नौगांवा सादात के सपा विधायक समरपाल सिंह, पूर्व सांसद डाॅ. वीर सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर, बसपा नेता रणविजय सिंह, सुनील आजाद, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, भाजपा नेता गिरीश वर्मा समेत अन्य नेता और पदाधिकारी भी मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed