फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bar elections: Charan Singh Dhaka and Dr. Ukrainian Nain contest for the post of President

बार चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए चरन सिंह ढाका और डॉ. विनीत नैन ने ठोकी ताल

Sat, 01 Aug 2026 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 01 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: Charan Singh Dhaka and Dr. Ukrainian Nain contest for the post of President
कांठ। तहसील बार एसोसिएशन कांठ की नई कार्यकारिणी गठन के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया के क्रम में शुक्रवार को पहले दिन विभिन्न पदों के लिए दावेदारों के द्वारा नामांकन पत्रों की खरीदारी की गई। अध्यक्ष पद के लिए चौधरी चरन सिंह ढाका और डॉ. विनीत नैन ने ताल ठोकते हुए अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए चौधरी चरन सिंह ढाका, डॉ. विनीत नैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु शीशराम सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दस वर्ष के लिए जीनत परवीन, अतुल राजपूत, पारितोष भारती, महासचिव के लिए शहजाद रफी खान, सुनील कुमार, मोहम्मद नाजिम सैफी और कपिल कुमार, कोषाध्यक्ष को कपिल कुमार राणा व मोहम्मद नौशाद, सहसचिव प्रशासनिक के लिए भूपेंद्र सिंह, सहसचिव पुस्तकालय के लिए मोहम्मद सुहैल खान, सहसचिव प्रकाशन के लिए विरेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य के लिए सुनील कुमार, अजहरूद्दीन, बृजेश कुमार, हिमांशु धीर, योगेंद्र कुमार, शमशाद अहमद और मनोज कुमार सैनी ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की। इसके बाद चुनाव समिति/एल्डर कमेटी ने नामांकन पत्रों को जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की। जिसमें अध्यक्ष पद पर चौधरी चरन सिंह ढाका और डॉ. विनीत नैन ने ताल ठोकते हुए अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं महासचिव पद पर शहजाद रफी खान एवं सुनील कुमार ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष दस वर्ष के लिए जीनत परवीन, सहसचिव पुस्तकालय को मोहम्मद सुहेल, कोषाध्यक्ष हेतु कपिल कुमार राणा व मोहम्मद नौशाद, कार्यकारिणी सदस्य के लिए अजहरूद्दीन, योगेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, हिमांशु और मनोज कुमार सैनी ने नामांकन पत्र जमा किए। चुनाव समिति/एल्डर कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि शनिवार को भी नामांकन प्रक्रिया कराई जाएगी। इस दौरान चुनाव समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, कोमल सिंह, सदस्य दीप सिंह बिश्नोई, सुगम पंवार, संजीव कुमार बिश्नोई, अजब सिंह सैनी, शहाबुद्दीन, मरगूब अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed