फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bar elections: Campaigning through social media

बार चुनाव : सोशल मीडिया के जरिए हो रहा प्रचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: Campaigning through social media
मुरादाबाद। सोशल मीडिया का इस्तेमाल बार चुनाव में भी जम कर किया जा रहा है। प्रत्याशी अपने अपने ग्रुप बना कर वोट और सपोर्ट की अपील मतदाता अधिवक्ताओं से कर रहे हैं। वह अधिवक्ताओं के चेंबर पर जाकर अपने समर्थन में मतदान के लिए अपील कर रहे हैं। प्रत्याशियों ने व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर और फेसबुक के माध्यम से प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वार्षिक चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी हर संभव चुनाव जीतने में जुटे हैं। भले ही मतदान में अभी एक माह से अधिक समय शेष है लेकिन प्रत्याशी कोई भी कसर बाकी छोड़ना नहीं चाहते हैं। दिन में अपने अपने समर्थकों के साथ कचहरी में घूम कर अधिवक्ताओं को वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही वादा किया जा रहा है कि वकीलों की समस्याओं का समाधान उनका प्रथम कर्तव्य होगा। किसी भी दशा में वकीलों के सामने दिक्कत नहीं आने नहीं देंगे। मतदाता वकीलों की मानें तो सबसे प्रमुख समस्या रजिस्ट्री ऑफिस को पुनः कचहरी में स्थापित करने की है। वकीलों का कहना है कि यदि इस समस्या का समाधान हो जाता है तो वकीलों के पास रजिस्ट्री का कार्य भी पहले की तरह बढ़ जाएगा। जूनियर अधिवक्ताओं की मांग है कि उन्हें चेंबर आवंटित किए जाए जिससे वह अपने पेशे को सही रूप से कर सकें और समय समय पर उनकी समस्याओं का समाधान बार पदाधिकारियों द्वारा किया जाए। जूनियर अधिवक्ताओं का कहना है कि उन्होंने कुछ साल पहले ही उन्होंने वकालत का पेशा शुरू किया था आज भी वह अपने पेशे के प्रति पूर्ण रूप गम्भीर हैं उनकी मांग है कि सीनियर्स का पूरा सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन



मतदान की तारीख पर असमंजस की स्थिति

मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव के मतदान की तारीख भले ही ग्यारह मार्च तय कर दी गई है लेकिन इस तारीख पर असमंजस की स्थिति बन गई है।एसोसिएशन के बहुत से सदस्यों का कहना है कि ग्यारह तारीख को रोजे शुरू हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में बार कमेटी इस तारीख में बदलाव करना चाहिए। फिहाल बार कमेटी इस विषय पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाई है। बार के महासचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि अभी इस संबंध में बार कमेटी मीटिंग कर रही है। शीघ्र ही निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article