फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bar elections: 2423 advocates will vote

बार चुनाव : 2423 अधिवक्ता करेंगे मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: 2423 advocates will vote
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में मतदाताओं की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। इस बार 2423 अधिवक्ता मतदान करेंगे। 97 अधिवक्ताओं की आपत्ति के बाद एल्डर्स कमेटी ने 44 वोट बढ़ा दिए जबकि 53 के आपत्ति प्रार्थना को निरस्त कर दिया गया। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में मतदान 29 जुलाई को होगा और परिणाम 30 जुलाई को आएंगे। शनिवार को नामांकन पत्र की जांच होगी जबकि रविवार को प्रत्याशी चुनाव से अपना नाम वापस ले सकते हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामाशंकर ने बताया कि 16 जुलाई को 2383 मतदाताओं की सूची जारी गई थी। मतदाता सूची जारी होने के बाद 97 अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई थी। 44 प्रार्थना पत्रों को सही मानते हुए मतदाता सूची में उनके नाम जोड़ दिए गए जबकि 53 प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। शुक्रवार को जारी की गई फाइनल सूची में 2423 अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed