फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bar election

शुल्क जमा न करने पर निलंबित होगी सदस्यता : माथुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
Bar election
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन बिलारी की सामान्य सभा की मासिक बैठक में संगठन हित में कई फैसले लिए गए। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि निर्धारित समय में सदस्यता शुल्क जमा न करने वाले वकीलों की सदस्यता निलंबित होगी। वहीं, संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में शनिवार को आयोजित बैठक में पहले बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी के चेयरमैन हाजी कमाल अकबर एडवोकेट ने उस पत्र पर चर्चा की, जिसमें बार के एक सदस्य पर एसडीएम की कोर्ट में नियम विरुद्ध तरीके से वकालतनामा लगाने व पैरवी करने का आरोप लगा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान सरन माथुर ने कहा कि वर्तमान वर्ष खत्म होने में एक माह शेष है। लेकिन, कई वकीलों ने बीते दो-दो वर्षों का सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि समय पर शुल्क न जमा करने पर वकीलों की सदस्यता निलंबित की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए तहसील बार एसोसिएशन की दस सदस्यीय अनुशासन समिति बनाई गई। समिति में बार अध्यक्ष भगवान सरन माथुर व सचिव अनोद कुमार सिंह के अलावा विनय कुमार सिंह, नबाव हुसैन, परमजीत सिंह, जबर सिंह, तेजप्रताप सिंह चौहान, यशवंत सिंह सैनी, विक्रांत कुमार व पूर्व अध्यक्ष ए हुसैन को शामिल किया है। बैठक में तय किया कि ग्राम न्यायालय बिलारी में थाना मैनाठेर, सोनकपुर और कुंदरकी के मुकदमों की सुनवाई कराने के लिए बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जल्द जनपद न्यायाधीश से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed