फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bar Council elections: 1,200 advocates cast their votes on the first day

बार काउंसिल चुनाव : पहले दिन 1200 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bar Council elections: 1,200 advocates cast their votes on the first day
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव में मंगलवार को मुरादाबाद में 1200 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले दिन का मतदान पूरा है। मंगलवार को मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के 25 सदस्यों के लिए मतदान किया जा रहा है। इस चुनाव में मुरादाबाद से तीन अधिवक्ता सुभाष माथुर, राकेश कुमार वशिष्ठ और आदित्य राघव सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। मुरादाबाद में 3500 अधिवक्ता मतदाता सूची में शामिल हैं। बिलारी, ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील के अधिवक्ताओं ने मुरादाबाद में ही मतदान किया। न्यायालय परिसर में ही मतदान बूथ बनाया गया था। सुबह से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक कचहरी में जुट गए थे। अंतिम समय तक प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिवक्ताओं को अपने-अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए जुटे रहे। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना फोर्स के साथ मौजूद रहे। मौसम खराब होने के बावजूद अधिवक्ता बड़े उत्साह के साथ कचहरी पहुंचे ओर मदान किया। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव कपिल गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद में 3500 मतदाता हैं। पहले दिन 1200 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुधवार को भी मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed