{"_id":"69ab3f77aab6afa5540c8aa7","slug":"bar-association-members-stressed-on-unity-and-brotherhood-of-the-association-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111080-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एकता व भाईचारा की मजबूती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एकता व भाईचारा की मजबूती पर दिया जोर
विज्ञापन
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की ओर से स्थानीय तहसील सभागार में शुक्रवार दोपहर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में वक्ताओं ने आपसी एकता, भाईचारे और सौहार्द की मजबूती पर जोर दिया।
समारोह में अतिथि के तौर पर पहुंचे होली जुलूस कमेटी के अध्यक्ष कौशल ठाकुर और नगर मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन को बार एसोसिएशन पदाधिकारियों और तहसील के अधिकारियों ने बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान बताया गया कि नगर मेला कमेटी की बैठक में होली जुलूस कमेटी का अध्यक्ष कौशल ठाकुर को बनाए जाने और बाद में उनके सफल नेतृत्व में नगर में होली के मौके पर रंग का जुलूस सफलता के साथ शांतिपूर्ण माहौल में निकलने का क्षेत्र में बेहतर संदेश गया है। बार अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी 23 मार्च को बार एसोसिएशन की ओर से ईद मिलन समारोह के आयोजन की जानकारी दी।
समारोह में अतिथि के तौर पर एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसीलदार अंकित गिरि और नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव रहे। समारोह की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सुनील कुमार ने किया। मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह, हलीम जावेद, जबर सिंह, नबाव हुसैन, तेज प्रताप सिंह चौहान, अब्दुल कुददूस, अवधेश कुमार शर्मा, विक्रांत कुमार, परमजीत सिंह, पप्पू सिंह,अखिलेश गौड़ आदि रहे।