मुरादाबाद। केंद्र सरकार के बजट में देश के दो बैंकों के निजीकरण की घोषणा हुई थी। आईडीबीआई बैंक का विलय एलआईसी में करने के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के जिला अध्यक्ष जेपी सरन ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार श्रम विरोधी नितियों को लागू कर रही है। सरकार लगातार बैंकों का निजीकरण करने में लगी हुई है। देश के आम बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दो बैंकों के निजीकरण की घोषणा की थी। उन बैंकों के नाम भी उजागर नहीं किए गए हैं। बैंकों के प्राइवेट क्षेत्रों में जाने से ग्राहकों को भी अतिरिक्त खर्च उठाने पडेंगे। पांच मार्च को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संजय रस्तोगी, नवनीत कुमार, एसपी सिंह, नवनीत राजवंशी, संजीव मित्तल, नवीन पुरी, अजय वीर सिंह, ओमपाल, विपिन गुप्ता, उमेश कुमार, करन सिंह, अनूप शर्मा, अरविंद गुप्ता, दीपक सिंह, आकांक्षा गुप्ता आदि मौजूद रहे।