फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bank accounts told the tale... they were paying income tax while also claiming rations meant for the poor.

Moradabad News: बैंक खातों ने की चुगली...भर रहे थे आयकर और उठा रहे थे गरीबों का राशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bank accounts told the tale... they were paying income tax while also claiming rations meant for the poor.
- 14951 राशन कार्ड सत्यापन में अपात्र पाए जाने पर निरस्त
विज्ञापन

- 13072 अपात्र सबसे ज्यादा मुरादाबाद शहरी क्षेत्र में मिले

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। आयकर भरने, चार पहिया वाहन होने की आधार कार्ड से लिंक बैंकों खातों ने चुगली कर दी। सत्यापन में जिले में 14951 राशन कार्डधारक अपात्र पाए गए। इन अपात्रों के नाम सूची से काट दिए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या मुरादाबाद शहर की 13072 रही। ये लोग कर भर रहे थे, साथ ही राशन भी ले रहे थे।
जिले में 5,47,719 पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक (पीएचएच) हैं। इन्हें हर महीने प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलता है। इसमें तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल शामिल है। ऐसे ही जिले में अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या 30090 है। इन्हें हर महीने प्रति कार्ड 35 किलो अनाज दिया जाता है। इसमें 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल शामिल है। इस सरकारी राशन का लाभ लेने के लिए शासन स्तर से की-परफॉर्मेंस इंडिकेटर (केपीआई) बनाए गए हैं। इस मानक को पूरा करने वाले ही पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन

सरकारी राशन का लाभ लेने वालों के सत्यापन में बड़ी संख्या में अपात्र परिवार सामने आए हैं। सत्यापन में सामने आया कि कुछ लोग सरकारी राशन का लाभ लेने के साथ ही आयकर रिटर्न दाखिल कर रहे थे। वहीं कई परिवार ऐसे मिले जिनके पास चार पहिया वाहन, निर्धारित सीमा से अधिक आय, पक्का मकान और एसी जैसी सुविधाएं थीं। ऐसे परिवारों को पात्र गृहस्थी योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित मानकों पर अपात्र पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार से लिंक बैंक खातों और अन्य सरकारी रिकॉर्ड के मिलान में करीब एक साल में जिले के 14,951 राशन कार्डधारक अपात्र पाए गए। अधिकारियों के मुताबिक राशन कार्डों का सत्यापन लगातार जारी है। सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों के रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है।

000
शासन स्तर से सूची जारी की गई थी। इसके आधार पर जिले में विभिन्न श्रेणियों में 15585 अपात्र पाए गए। इनके नाम सूची से काट दिए गए हैं। इसमें अपात्रों के अलावा डुप्लीकेट, विस्थापित, मृतक और सरेंडर करने वाले कार्डधारक भी शामिल हैं। - दीपक वार्ष्णेय- डीएसओ
000
किस निकाय में कितने मिले अपात्र राशन कार्डधारक
निकाय




अपात्रों की संख्या
नगर निगम मुरादाबाद



13072
अगवानपुर नगर पंचायत


05
ढकिया नगर पंचायत



18
ठाकुरद्वारा नगर पालिका


488
उमरीकला नगर पंचायत


83
कुंदरकी नगर पंचायत



29
कांठ नगर पंचायत



126
भोजपुर नगर पंचायत



00
बिलारी नगर पालिका



821
पाकबड़ा नगर पंचायत


125
महमूदपुर माफी नगर पंचायत

184
00
किस वर्ग में कितने राशन कार्डधारकों के नाम कटे
- डुप्लीकेट-18
- विस्थापित- 484
- मृतक- 35
- सरेंडर- 97
- अपात्र-14951
00
ये आधार बने अपात्रता के कारण
- आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करना
- चार पहिया वाहन का होना (कार, ट्रैक्टर अन्य कॉमर्शियल वाहन)
- मासिक आय निर्धारित सीमा से अधिक होना
- पक्का मकान और एसी होना
- कृषि भूमि की अधिकता होना
- 5 किलोवाट से अधिक का बिजली कनेक्शन होना
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed