{"_id":"5f0242248ebc3e42d4747b4f","slug":"bangalore-tomatoes-are-being-sold-at-expensive-prices-city-news-mbd3548522192","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां के किसान बेहाल, बंगलूर के टमाटर ने किया लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां के किसान बेहाल, बंगलूर के टमाटर ने किया लाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जब भाव बढ़ा तो अपने यहां का टमाटर दम तोड़ने की कगार पर आ गया। जो थोड़ा बहुत बचा वह भी बंगलूरू से आए टमाटर के सामने पानी मांग रहा है। उधर बंगलूरू से जमकर टमाटर की खेप आ रही है और इसका भाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
जिले में तो टमाटर की खेती होती ही है साथ साथ आसपास के जिलों का टमाटर भी मुरादाबाद मंडी पहुंचता है। बाहर भी टमाटर भेजा जाता है। इस बार टमाटर के सीजन की शुरुआत होने से पहले लॉकडाउन लग गया। ऐसे में टमाटर की सप्लाई बाहर कम ही हो पाई। अपनी मंडी पर ही फोकस रहा लेकिन हाल खराब हो गया। किसानों को अपना टमाटर दो से पांच रुपये प्रति किलो में बेचना पड़ा। हालत यह हो गई थी कि सड़क किनारे तक टमाटर फेंकना पड़ा क्योंकि मंडी तक आने जाने का किराया भी नहीं निकल पा रहा था। अब सिर्फ दस फीसदी टमाटर खेतों में बचा है। खत्म होने के समय टमाटर के दामों में उछाल आया है। थोक में स्थानीय टमाटर 25 से 30 रुपये में बिक रहा है। जबकि इस समय बंगलूरू से आए टमाटर की कीमत 1200 रुपये क्रेट है। जो 48 रुपये किलो बैठ रहा है।
- जिले में टमाटर की खेप बंगलूरू से आने लगी है। क्वालिटी सही है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिलहाल 1200 रुपये क्रेट बिक रही है। एक क्रेट का 26 किलो वजन है। ऐसे में एक किलो टमाटर की कीमत 46 रुपये हो रही है। - राम सिंह सैनी आढ़ती
विज्ञापन
- जिले के टमाटर बहुत कम मात्रा में बचे हैं। व्यापारियों के पास स्टोर के टमाटर हैं। फिलहाल 25 से 30 रुपये किलो बिक रही है। बाहर के टमाटर की क्वालिटी बेहतर नहीं है- रामकिशोर आढ़ती