फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bakrid celebrated

बकरीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
bakrid celebrated
मुरादाबाद। बकरीद का पर्व जिले में प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह, मस्जिदों और अपने घरों में नमाज अदा की। घरों में कुर्बानी कराई। मुल्क की तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

ईदगाह पर सुबह छह बजे से ही नमाजी एकत्र होना शुरू हो गए थे। शहर इमाम मासूम अली आजाद ने कहा कि सभी त्योहार प्यार और मोहब्बत का संदेश देते हैं। सभी धर्मों के त्योहारों में सौहार्द का संदेश होता है। सभी को अपने धर्मों का आदर करना चाहिए। इनसे हमें अच्छाई की सीख मिलती है। नायब इमाम मुफ्ती सैय्यद फहद अली ने सबसे पहले लोगों को कुर्बानी के बारे में बताया। लोगों को कुर्बानी के समय साफ-सफाई का ख्याल रखने का आह्वान किया। सुबह बजे से साढ़े आठ बजे तक मुफ्ती सैय्यद फहद अली ने नमाज अदा करवाई। इसके बाद दुआ की गई। बीमार लोगों की अच्छी सेहत और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

शहर इमाम मासूम अली आजाद ने कहा कि पॉलिथीन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसलिए अब पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पॉलिथीन के न गलने की वजह से पर्यावरण को नुकसान होता है। जानवरों को भी नुकसान झेलना पड़ता है। इसलिए जब भी सामान खरीदने जाएं तो कपड़े का थैला लेकर जाएं। पौधे लगाने और उनका संरक्षण का आह्वान। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। इसलिए जो व्यक्ति टीका लगवाने से रह गए हैं, वह अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज के दौरान ये रहे मौजूद
सांसद डॉ. एसटी हसन, हाजी अनवार, आमिर, हाजी इकराम कुरैशी, असद मौलाई, वकी रसीद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed