फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bajrang Dal workers enraged against the police, blocked the road

Moradabad News: पुलिस के खिलाफ भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता, लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers enraged against the police, blocked the road
मंडी धनौरा। युवती से दुष्कर्म करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के बाहर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि पुलिस आरोपियों पर केस दज नहीं कर रही। सीओ को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि थाना क्षेत्र के दूसरे समुदाय के दो युवकों ने गांव की एक युवती का घर से अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं करते हुए केवल बहला फुसला कर ले जाने की धारा में केस दर्ज किया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर तहसील कार्यालय के बाहर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि सूचना के बावजूद कोई अधिकारी मौजूद नहीं हुआ। देखते-देखते दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

जाम लगाने की सूचना मिलने पर सीओ श्वेताभ भास्कर व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सीओ को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि एक आरोपी फिरोज ने चार महीने पहले गांव के ही एक युवक पर लड़कियोंं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर तलवार से वार कर गंभीर रूप से घायल किया था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि आरोपी फिरोज ने जेल से आने के बाद सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ स्टेटस लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज करने व 24 घंटे के भीतर उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर जनपद में चक्का जाम की चेतावनी दी। सीओ ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत प्रमुख हेमंत सारस्वत, विहिप के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, विपिन भारद्वाज, कुशल चौधरी, हरपाल सिंह, सुनील कुमार, भूपेश कुमार, नरेश चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed