{"_id":"64ca1bdcf2d9d962130ef2a6","slug":"bajrang-dal-protests-against-nuh-violence-in-moradabad-demands-action-against-accused-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: नूंह हिंसा के विरोध में बजरंग दल के लोग हुए उग्र, साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: नूंह हिंसा के विरोध में बजरंग दल के लोग हुए उग्र, साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
Wed, 02 Aug 2023 02:35 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 02 Aug 2023 02:35 PM IST
सार
मुरादाबाद के पीलीकोठी चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालते हुए साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मुरादाबाद में बजरंग दल के लोग प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। नेताओं ने कहा कि हिंसा और पथराव को लेकर लंबे सयम से साजिश रची जा रही थी। इसमें शामिल लोगों को जल्द बेनकाब करना चाहिए। पीलीकोठी चौराहे पर पुतला जलाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला।
उधर, नूंह की घटना के बाद मुरादाबाद मंडल में अलर्ट जारी किया गया है। रामपुर, अमरोहा व संभल जिले में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। पुलिस संवेदनशील इलाकों में नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने सोशल मीडिया समेत संदिग्धों पर नजर बनाने की निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद भी में बुधवार सुबह से ही कई स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। चौकी और थाना प्रभारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है। अमरोहा और रामपुर जिलों में भी पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाए हुए हैं। कई इलाकों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि हरथला निवासी फैजान नाम के युवक ने अपने नाम से फेसबुक पर आइडी बना रखी है। उसने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें भगवान श्रीराम के बारे में अपशब्द कहे गए हैं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं।
थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि बंगला गांव निवासी रमन राठौर की ओर से फैजान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, नूंह की घटना के बाद मुरादाबाद मंडल में अलर्ट जारी किया गया है। रामपुर, अमरोहा व संभल जिले में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। पुलिस संवेदनशील इलाकों में नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने सोशल मीडिया समेत संदिग्धों पर नजर बनाने की निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद भी में बुधवार सुबह से ही कई स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। चौकी और थाना प्रभारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है। अमरोहा और रामपुर जिलों में भी पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाए हुए हैं। कई इलाकों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
भगवान श्रीराम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज
फेसबुक पर मुरादाबाद के एक युवक ने भगवान श्रीराम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बजरंग दल नेता आदित्य भटनागर और अन्य पदाधिकारी मंगलवार दोपहर सिविल लाइंस थाने पहुंचे।उन्होंने बताया कि हरथला निवासी फैजान नाम के युवक ने अपने नाम से फेसबुक पर आइडी बना रखी है। उसने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें भगवान श्रीराम के बारे में अपशब्द कहे गए हैं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं।
थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि बंगला गांव निवासी रमन राठौर की ओर से फैजान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।