फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bail of azajm kha rejected

आजम खां को झटका, शत्रु संपत्ति मामले में जमानत प्रार्थना पत्र खारिज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
bail of azajm kha rejected
रामपुर। सपा सांसद आजम खां द्वारा शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर विवि में मिलाने के प्रकरण में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। सेशन कोर्ट ने आजम खां के जमानत प्रार्थनापत्र पर फैसला सुनाते हुए इसे खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। जौहर विवि गेट मामले में सोमवार को सेशन कोर्ट ने फैसला सुनाया। जिसमें सेशन कोर्ट ने गेट हटाए जाने के एसडीएम कोर्ट के आदेश को यथावत रखते हुए जौहर विवि प्रबंधन की अपील को खारिज कर दिया था। अब बुधवार को भी आजम खां के लिए परेशानी बढ़ाने वाली खबर आई है। बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में शत्रु संपत्ति कब्जाने के आरोप के मामले में आजम खां के जमानत प्रार्थनापत्र को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

सांसद आजम खां के खिलाफ साल 2019 में शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर विश्वविद्यालय में मिलाने के आरोप में अजीमनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इस मामले में सांसद आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। जिसके बाद कोर्ट में आजम खां के इस जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शुक्रवार 30 जुलाई को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान बहस की प्रक्रिया पूरी हो गई थी और चार अगस्त की तारीख निर्धारित हुई थी। बुधवार चार अगस्त को इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आजम खां का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया है। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि कोर्ट ने शत्रु संपत्ति कब्जाने के आरोप के मामले में सांसद आजम खां का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया गया है।
================
खबर:2-
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में आज भी होगी सुनवाई
-बुधवार को सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने पेश की दलीलें
-फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामलों में गुरुवार को भी कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी। बुधवार को सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं।
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अब्दुल्ला आजम का एक जन्म प्रमाणपत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले में मंगलवार के बाद बुधवार को भी लगातार सुनवाई हुई।
इसके साथ ही बुधवार को अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट मामले में भी सुनवाई हुई। इन सभी मामलों में गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सैनी ने बताया कि अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामलों में बुधवार के बाद गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। इन मामलों में बुधवार को अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दलीलें प्रस्तुत की हैं।
===============
खबर:3-
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा जौहर विवि गेट मामला
सेशन कोर्ट के आदेश के बाद बड़ी संख्या में लोग कर रहे ट्वीट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय गेट हटाने के मामले में सेशन कोर्ट द्वारा एसडीएम कोर्ट का आदेश यथावत रखने के बाद सोशल साइट्स पर जौहर विवि गेट ट्रेंड होना शुरू हो गया है। इसको लेकर #savejauharuniversity के साथ तमाम लोगों ने ट्वीट और रीट्वीट किया है।
सोमवार दो अगस्त को जौहर विवि गेट प्रकरण में सेशन कोर्ट ने फैसला दिया था। जौहर विवि गेट को लेकर शिकायत की गई थी, इसका निर्माण करने से लोनिवि की सड़क बंद कर दी गई है। इस मामले में करीब दो साल पहले एसडीएम कोर्ट ने गेट को हटाने के आदेश देते हुए क्षतिपूर्ति व जुर्माने के आदेश भी दिए थे। जिसके बाद जौहर विवि प्रबंधन ने हाईकोर्ट का रूख किया।
हाईकोर्ट ने पहले इस मामले की अपील सेशन कोर्ट में करने को कहा था। जिसके बाद साल 2019 में यह मामला सेशन कोर्ट में आया था। इसके बाद दो अगस्त को इस मामले में सेशन कोर्ट ने एसडीएम कोर्ट द्वारा करीब दो साल पहले दिए गए गेट हटाने के आदेश को यथावत रखते हुए क्षतिपूर्ति व जुर्माने की धनराशि में बदलाव करते हुए आदेश दिया है।
इसके बाद यह मामला सोशल साइट पर ट्रेंड होने लगा। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है तो वहीं तमाम लोग इसको लेकर ट्वीट व रीट्वीट कर रहे हैं, जिससे यह मामला ट्रेंड हो रहा है।

========
खबर:4 -
सांसद की शीघ्र रिहाई के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
बिलासपुर(रामपुर)। सपा नेता संतोष शर्मा ने बुधवार को सांसद आजम खां व उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आजम की रिहाई के लिए सपा चली गांव की ओर अभियान के तहत क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आज अफरनगर, डोहरिया, भूकापुर, चौकोनी आदि गांवों में लोगों को सपा की नीतियां बताईं और सांसद की रिहाई के लिए हस्ताक्षर भी कराए। उन्होंने कहा कि अगर सांसद को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो रामपुर में शीघ्र ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर चंद्रपाल, जगजीत सिंह, जीत सिंह, गंगाराम, ठाकुरदास, सुंदर लाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, डालचंद यादव, हरिशंकर यादव, मुकेश शर्मा, उमेश शर्मा, सत्यवीर सिंह, विजयपाल गंगवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed