फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bahman School won the match 4-0 by scoring every goal.

Moradabad News: दनादन गोल कर बहमन स्कूल ने 4-0 से जीता मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bahman School won the match 4-0 by scoring every goal.
मुरादाबाद। महिला फुटबाल लीग का मंगलवार को आगाज हो गया। अस्मिता खेलो इंडिया स्पोर्ट्स प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला फुटबाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित लीग में शहर की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। पंडित नगला स्थित डीपीजीएस स्कूल के मैदान पर मंगलवार को सभी टीमों ने अपना पहला मैच खेला। मैच के दाैरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का हाैसलाअफजाई किया।
विज्ञापन

बहमन पब्लिक स्कूल, एमपीएस व जिला फुटबाल एसोसिएशन (जेडएफए) की टीम ने पहले दिन जीत से शुरुआत की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि विंग कमांडर मंसूर सिद्दीकी ने किया। अंडर-15 आयु वर्ग में आयोजित इस लीग का पहला मुकाबला एमपीएस एकेडमी व डीपीजीएस के बीच खेल गया। एमपीएस की ओर से पहला गोल हिफजून व दूसरा गोल आयशा ने किया। डीपीजीएस की टीम दोनों हाॅफ में एक भी गोल नहीं कर पाई। एमपीएस ने यह मुकाबला 2-0 से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच जिला फुटबाल एसोसिएशन व मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम के बीच हुआ। जेडएफए की ओर से पहला गोल अलीना ने दागा। दूसरा गोल निक्की ने और तीसरा गोल फलक ने किया। पहले हाॅफ में जेडएफए की टीम ने मेथोडिस्ट की टीम पर बड़ा दबाव बना दिया। दूसरे हाॅफ में मेथोडिस्ट की टीम की ओर से एक मात्र गोल ऐश्वर्या ने किया। इस तरह जेडएफए ने यह मैच 3-1 से जीत लिया। तीसरा और अंतिम मैच सर सैयद एकेडमी व बहमन पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें बहमन पब्लिक स्कूल ने सर सैयद एकेडमी को 4-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव नासिर कमाल ने बताया कि लीग की विजेता टीम को 50 हजार व उपविजेता को 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सोमवार को मैच के दौरान डॉ. मोहम्मद रियाज, जिला फुटबाल एसोसिएशन संभल के सचिव मुहम्मद शारिक, अमरोहा के उपाध्यक्ष महताब आलम, बहमन पब्लिक स्कूल सिरसी की निदेशक ताहिरा उज्जमा, प्रधानाचार्य शोभित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed