फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After 15 years rained heavily in Moradabad.. 195 mm rain in six days, boats started running in streets

Weather: मुरादाबाद में 15 साल बाद खूब बरसे बादल.. छह दिन में 195 मिमी बारिश, शहर की गलियों में चलने लगी नाव

Sun, 15 Sep 2024 07:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 15 Sep 2024 07:20 AM IST
सार

मुरादाबाद में लगातार छह दिन तक हुई बारिश ने पिछले 15 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। इस बीच 195 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गलियों में भारी जलभराव होने के कारण नाव से लोगों को आवाजाही करनी पड़ी।

विज्ञापन
After 15 years rained heavily in Moradabad.. 195 mm rain in six days, boats started running in streets
मुरादाबाद में जलभराव के बीच नाव से आवाजाही करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में सोमवार से शनिवार तक छह दिन में हुई बारिश ने बीते 15 साल में लगातार बारिश का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। बीते छह दिमें 195 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले वर्ष 2009 में एक साथ 122 मिमी. बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक चरण में इस सीजन की यह सर्वाधिक बारिश भी है।

विज्ञापन


रविवार को बादल छाने व हल्की बारिश के आसार हैं। सोमवार से शुरू हुआ बारिश का दाैरान शनिवार दोपहर तक जारी रहा। इस दाैरान काले घने बादल छाए रहे और बीच-बीच में हवा की गति भी तेज रही। हालांकि, दोपहर बाद मौसम साफ हुआ और चटख धूप निकली।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि सुबह आठ बजे तक 12.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके बाद शाम छह बजे तक 3.2 मिलीमीटर बादल बरसे। इस तरह शनिवार को दिन में 16 मिलीमीटर बारिश हुई। छह दिनों में 195 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 12 सितंबर को सबसे अधिक 104 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 24 जुलाई को एक दिन में 139.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि मुरादाबाद में साल भर की औसत बारिश एक हजार मिलीमीटर है।

इस वर्ष जनवरी से अब तक 12 सौ मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं मानसून सीजन में एक जून से 14 सितंबर तक 1072.7 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। वहीं मानसून सीजन की औसत बारिश 813.3 मिलीमीटर है।

सितंबर में औसत से दोगुना बरसे बादल

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सितंबर महीने में औसत बारिश 153 मिमी. है। वहीं शनिवार तक लगातार छह दिन में 195 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सितंबर माह के पहले आठ दिन में करीब सौ मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस तरह 14 सितंबर तक कुल 295 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो पूरे माह की औसत बारिश से भी करीब दोगुनी है।



पिछले छह दिनों की बारिश का आंकड़ा

तारीख      अधिकतम तापमान       न्यूनतम     बारिश
नौ सितंबर     33.0                      26.7          9.4
दस सितंबर    33.5                     26.2          0.6
11 सितंबर     30.0                     25.8          0.4
12 सितंबर     25.0                    23.8          104.6
13 सितंबर      24.8                   22.5          75
14 सितंबर       27.2                  23.4          16
नोट : बारिश मिमी. में है।

वर्ष 2009 में एक चरण में 122 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद यह सबसे अधिक बारिश है। सितंबर में मानसून की विदाई का समय होता है। कई बार इस तरह की बारिश हो जाती है। इस बार सितंबर माह के अंतिम सप्ताह तक बारिश हो सकती है।-  डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed