फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Baby's cries ring out on moving bus; woman gives birth to a daughter.

Moradabad News: चलती बस में गूंजी किलकारी, महिला ने बेटी को दिया जन्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Baby's cries ring out on moving bus; woman gives birth to a daughter.
मुरादाबाद। मुरादाबाद डिपो की बस एक नन्हीं जान के दुनिया में आमद की गवाह बनी। सोमवार की शाम रेलवे स्टेशन के पास चलती रोडवेज बस में किलकारी गूंजी। पति के पास हिसार जा रही महिला प्रसव पीड़ा होने पर मुरादाबाद लाैटने लगी। इस दाैरान बस में ही महिला परिचालक की मदद से प्रसव कराया गया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बाद में जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ताजपुर निवासी गुड्डी की शादी गजरौला के अतोरी गांव में हुई है। गुड्डी का पति हिसार में मजदूरी करता है। सोमवार शाम गुड्डी अपने छोटे भाई और तीन बच्चों के साथ पति के पास हिसार जाने के लिए निकली। गजरौला पहुंचने पर अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इसके बाद मायके ताजपुर लाैटने के लिए मुरादाबाद डिपो की बस में सवार हो गई। जैसे-जैसे बस आगे बढ़ती गई वैसे-वैसे गुड्डी की प्रसव पीड़ा बढ़ती गई।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास बस पहुंची तो प्रसव पीड़ा और बढ़ गई। बस में तैनात महिला परिचालक पूजा सागर ने स्थिति को समझते हुए गुड्डी की मदद की। इसी दौरान रात करीब 8:30 बजे गुड्डी ने चलती बस में ही बेटी को जन्म दिया। मुरादाबाद डिपो पर पहुंचने पर बस अड्डा प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा ने जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से महिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

वर्जन
महिला परिचालक पूजा सागर की मदद से महिला ने रोडवेज बस में बेटी को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मुरादाबाद डिपो पहुंचने पर एंबुलेंस की मदद से दोनों को महिला अस्पताल भिजवा दिया गया।  - राजवती देवी, एआरएम, मुरादाबाद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed