फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BA student hit by private bus dies on spot parents get aggressive

अमरोहा: प्राइवेट बस ने बाइक सवार बीए के छात्र को कुचला, इकलौते बेटे की मौत पर परिजनों का हंगामा

Mon, 06 Sep 2021 02:31 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 06 Sep 2021 02:31 PM IST
सार

पेशे से किसान भूदेवसिंह के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा जोगेंद्र (22) नेशनल हाईवे के पास स्थित एक कॉलेज में बीए का छात्र था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह बाइक पर सवार होकर कॉलेज जा रहा था। अभी उसकी बाइक संभल-जोया रोड स्थित कपासी चौकी के पास पहुंची थी। तभी प्राइवेट ने उसे टक्कर मार दी।
 

विज्ञापन
BA student hit by private bus dies on spot parents get aggressive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के डिडौली में एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार बीए के छात्र को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपी बस चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत किया और जाम खुलवाया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करीब एक घंटे सड़क पर परिजनों का कब्जा रहा। 

विज्ञापन


यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र मैं संभल रोड स्थित कपासी चौकी के पास हुआ। कपासी गांव में भूदेव सिंह का परिवार रहता है। पेशे से किसान भूदेवसिंह के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा जोगेंद्र (22) नेशनल हाईवे के पास स्थित एक कॉलेज में बीए का छात्र था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह बाइक पर सवार होकर कॉलेज जा रहा था। 
विज्ञापन


अभी उसकी बाइक संभल-जोया रोड स्थित कपासी चौकी के पास पहुंची थी। तभी प्राइवेट ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जोगेंद्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जोया-संभल रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही एसडीएम विजय शंकर और सीओ सिटी सतीश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। जल्दी आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed