फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BA student committed suicide by jumping from train after broubled by harassment in Amroha

लव यू मॉम-डैड: शोषण से परेशान होकर छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- बेज्जती से बचने के लिए उठाया ये कदम

Fri, 20 Oct 2023 09:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 20 Oct 2023 09:39 PM IST
सार

अमरोहा जिले में उत्पीड़न से परेशान होकर बीए के एक छात्र ने ट्रेन के कूदकर जान दे दी है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसके आधार पर परिजनों ने देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
BA student committed suicide by jumping from train after broubled by harassment in Amroha
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में बीए के एक छात्र ने तीन सगे भाइयों के उत्पीड़न से परेशान होकर कैलसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे खुद पर जान दे दी। मौके पर थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जांच पड़ताल के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसके आधार पर परिजनों ने देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र अतुल पुत्रब रोहतास सिंह देहात थाना क्षेत्र के गांव सोंडाला फरीदपुर का रहने वाला था। किसान रोहतास सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है। दूसरे नंबर का बेटा अतुल एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। आरोप है कि कुछ दिन पहले गांव के ही युवकों से झगड़ा हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन


इसके बाद से दूसरे पक्ष के तीन सगे भाई लगातार अतुल का उत्पीड़न कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे अतुल घर से निकला था। इसके बाद करीब 11 बजे उसका शव कैलसा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची जीआरपी ने जांच पड़ताल की। इस दौरान मृतक अतुल की जेब से बैंक की पासबुक मिली, जिसमें सुसाइड नोट लिखा हुआ था। मामले में मृतक के पिता रोहतास ने देहात थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक सुसाइड नोट में अतुल ने लिखा कि 'मैं अपने गांव के पुल पर पहुंचा, जहां गांव का युवक पुल पर खड़ा था। उसने मेरी गाड़ी रुकवा ली और बोला कि तेरे पर लड़कीबाजी के झूठे केस लगवाकर और तेरा मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाऊंगा। इस प्रकार थाना अध्यक्ष से निवेदन है कि सरकार तीनों भाइयों को कड़ी से कड़ी सजा देने की कृपा करे। मैं अपनी बेज्जती से बचने के लिए आत्महत्या करने जा रहा हूं। लव यू मॉम-डैड।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed