फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam's lawyer filed an application for adjustment in Dungarpur case

डूंगरपुर प्रकरण में आजम के वकील ने दाखिल की समायोजन के लिए अर्जी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Azam's lawyer filed an application for adjustment in Dungarpur case
डूंगरपुर प्रकरण में आजम के वकील ने दाखिल की समायोजन के लिए अर्जी
विज्ञापन

अभियोजन ने आपत्ति दाखिल करने के लिए मांगा समय, अब 25 मई को होगी अगली सुनवाई
रामपुर। डूंगरपुर प्रकरण के आठ मुकदमों को समायोजित करने के लिए कोर्ट में सपा नेता आजम खां के अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र दाखिल किया। सभी मामलों की एक साथ सुनवाई के लिए इस प्रार्थना पत्र पर अभियोजन की ओर से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की है।
साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां समेत कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। सभी मुकदमों में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर डूंगरपुर बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट और उनके मकानों को ध्वस्त किया गया। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में आजम खां के अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा और नासिर सुल्तान ने थाना गंज में दर्ज आठ मामलों में एक साथ समायोजित करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed