फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam reached his home from the border of Rampur in two and a half hours

ढाई घंटे में रामपुर की सीमा से अपने घर पहुंचे आजम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Azam reached his home from the border of Rampur in two and a half hours
ढाई घंटे में रामपुर की सीमा से अपने घर पहुंचे आजम
विज्ञापन

मिलक से लेकर घर तक 30 किमी के रास्ते में समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
रामपुर। दो साल दो माह और 24 दिन बाद जेल से रिहा होकर सपा नेता आजम खां को रामपुर की सीमा में प्रवेश करने के बाद अपने घर तक पहुंचने में करीब ढाई घंटे का समय लग गया। मिलक सीमा से उनके घर तक करीब 30 किलोमीटर की दूरी में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। जिसमें ये 30 किलोमीटर का सफर तय करने में ढाई घंटे का समय लग गया।

आजम खां करीब पौने दो बजे मिलक पहुंचे। यहां पर नगर पालिकाध्यक्ष केतकी गंगवार और बिलासपुर से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी अमरजीत सिंह समेत अन्य समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे धमोरा पहुंचे, जहां पर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कार्यकर्ताओं संग उनका स्वागत किया। धमोरा के बाद करीब सवा दो बजे दुर्गनगला बाईपास पर काफिले में सीमित गाड़ियां लेकर शहर के अंदर जाने की बात कहते हुए पुलिस ने काफिला रोक लिया। यहां पर करीब 15 मिनट तक पुलिस व आजम खां समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हुई। जिसके बाद काफिला आगे बढ़ा। करीब ढाई बजे फैजुल्लानगर पहुंचने पर सथर्मकों ने स्वागत किया। 2:40 बजे मालगोदाम तिराहे पर उनका काफिला पहुंचा, 2:50 बजे काफिला आंबेडकर पार्क पहुंचा और तीन बजे गांधी समाधि पर पहुंचा। इस दौरान मालगोदाम के निकट, आंबेडकर पार्क, स्वार रोड पर जिविनि कार्यालय से आगे और मुमताज पार्क पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। साढ़े तीन बजे आजम खां का काफिला उनके घर के निकट मुमताज पार्क के सामने पहुंचा जहां पर सपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों का भारी हुजूम मौजूद था। यहां पर आजम खां ने करीब दस मिनट तक बात भी की। और करीब 4:20 बजे आजम खां घर के अंदर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed